
bus accident in Shahganj near Budhni
Budhni Bus Accident - 4 killed in bus accident in Shahganj near Budhni -एमपी में बड़ा हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। पुलिस और राहगीरों ने घायलों को अस्पताल भेजा। यह भीषण रोड एक्सीडेेंट केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान के क्षेत्र बुदनी के पास शाहगंज में हुआ।
तेज रफ्तार बस नीमटोन मोड़ पर बेकाबू होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि मोड़ पर सामने अचानक दो बाइक आ गईं जिन्हें बचाने के फेर में बस बेकाबू हो गई। बस बाइक पर ही पलट गई जिससे चार लोगों की मौके पर मौत हो गई।
भोपाल से बकतरा जा रही इस बस में करीब 35 लोग सवार थे। हादसाग्रस्त बस चौरसिया बस सर्विस की है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पांच एंबूलेंस भी पहुंच गई जिनसे घायलों को पास के बुदनी अस्पताल भेजा। कुछ घायलों को होशंगाबाद भी भेजा गया।
बुधवार की शाम करीब छह बजे यह हादसा हुआ। शाहंगज थाना पुलिस ने बताया कि परसवाड़ा के पास बस और बाइक में भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बेकाबू बस पलट गई। इससे दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई जबकि बस में सवार दो महिला यात्रियों की भी मौत हो गई। करीब एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में बाइक सवार अभयराम और मंगलसिंह की मौत हो गई। बस में सवार नीमटोन निवासी दो महिलाओं चरनी बाई और आरती बाई की भी दर्दनाक मौत हो गई। दोनों महिलाएं बस के नीचे दब गईं थीं।
Published on:
12 Jun 2024 08:44 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
