ज्योतिरादित्य सिंधिया के वॉल से पीएम मोदी और केन्द्र सरकार के खिलाफ भाषण सोशल मडिया पर तेजी से वायरल भी हो गया। ममले की जानकारी साइबर सेल को दी गई। साइबर सेल के एक अधिकारी का दावा है कि, कुछ ही मिनटों में हैकिंग ब्रैक कर दी गई। साथ ही, अपलोड किये गए वीडियो भी हटाए जा चुके हैं। जिस डेटा से छेड़छाड़ की गई है, उसे भी रिकवर किया जा चुका है। हालांकि, ग्वालियर पुलिस को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। भोपाल में सिंधिया समर्थक कृष्णा घाटगे ने इसकी पुष्टि की है।