scriptमोदी कैबिनेट में सिंधिया को नागरिक उड्डयन, विरेंद्र खटीक को मिला सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय | scindia get civil aviation virendra khatik social justice ministry | Patrika News
भोपाल

मोदी कैबिनेट में सिंधिया को नागरिक उड्डयन, विरेंद्र खटीक को मिला सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय

मोदी कैबिनेट में ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिला नागरिक उड्डयन, तो डॉ विरेंद्र खटीक को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय।

भोपालJul 07, 2021 / 11:57 pm

Faiz

News

मोदी कैबिनेट में सिंधिया को नागरिक उड्डयन, विरेंद्र खटीक को मिला सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय

भोपाल/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के दूसरे कार्यकाल के पहले कैबिनेट (Cabinet) विस्तार का कार्यक्रम बुधवार शाम को संपन्न हो गया। इस बार टीम मोदी में 43 मंत्रियों को शामिल किया गया। मोदी मंत्रिमंडल में 15 को कैबिनेट, जबकि 28 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली है। इन्हीं में से ज्योतिरादित्य सिंधिया और डॉ. वीरेंद्र खटीक को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिल गई है। देर शाम तक चले शपथ गृहण समारोह के बाद बुधवार रात को ही मंत्रियों के विभागों की भी सूची जारी कर दी गई है।

 

पढ़ें ये खास खबर- कभी सुधारा करते थे पंक्चर, अब मोदी सरकार में बने मिनिस्टर, डॉ. वीरेंद्र कुमार से जुड़ी ये बाते बहुत कम ही लोग जानते हैं


ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र खटीक बने कैबिनेट मिनिस्टर

मोदी मंत्रीमंडल में कैबिनेट मंत्री का प्रभार हासल करने वाले मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। जबकि, टीकमगढ़ से सांसद डॉक्टर वीरेंद्र खटीक को भी मोदी कैबिनेट में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम मोदी में शामिल होने वाले सिंधिया और खटीक के साथ साथ अन्य मंत्रियों का भी प्रधानमंत्री मोदी ने आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी।


मध्य प्रदेश से अब 6 मंत्री

वैसे तो, ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम मोदी मंत्रीमंडल में शामिल होना तय माना जा रहा था, लेकिन मध्य प्रदेश से ही डा. वीरेंद्र कुमार खटीक के नाम ने सभी को चौंका दिया। खटीक मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्री नहीं बन पाए थे। इन दो सांसदों के मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद मध्य प्रदेश से केंद्र सरकार में मंत्री बनने वालों की संख्या 6 हो गई है। इनके अलावा नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते और धर्मेंद्र प्रधान भी टीम मोदी में शामिल हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- MP के नए राज्यपाल मंगूभाई पटेल पहुंचे राजधानी, स्टेट हैंगर पर CM शिवराज ने किया स्वागत, हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस दिलाएंगे शपथ


ज्योतिरादित्य सिंधिया

मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। सिंधिया का मंत्रिमंडल में शामिल होना पहले से तय माना जा रहा था। क्योंकि कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के साथ ही उन्होंने सरकार भी बनवाई थी। इसलिए उन्हें यह पद उपहार स्वरूप भी माना जा रहा है। हालांकि उनका परफार्मेंस मनमोहन सरकार में भी अच्छा था। अब सिंधिया को रेल मंत्रालय या मानव संसाधन विकास मंत्रालय दिए जाने की भी अटकलें हैं। गौरतलब है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता माधव राव सिंधिया भी रेल और मानव संसाधन विकास मंत्रालय के मंत्री रह चुके हैं।


डा. वीरेंद्र कुमार खटीक

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में डा. वीरेंद्र कुमार खटीक अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री एवं महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री रह चुके हैं। लेकिन 2019 में जब मोदी के दूसरे कार्यकाल में मंत्री नहीं बन पाए थे। 17वीं लोकसभा के दौरान भी वह टीकमगढ़ से सांसद हैं। डा. वीरेंद्र कुमार का जन्म 27 फरवरी 1954 में सागर में हुआ था। 6 बार सांसद रह चुके डॉ॰ वीरेंद्र जी जनता चौपाल के लिए जाने जाते हैं। खटीक ने पहला चुनाव सागर संसदीय क्षेत्र से जीता था। 11वीं लोकसभा में उन्होंने पहली बार चुनाव जीता और इसके बाद 12वीं, 13वीं और 14वीं लोकसभा में सागर से प्रतिनिधित्व किया।

 

कांग्रेस ने टाउन हॉल में किया धरना प्रदर्शन – video

https://www.dailymotion.com/embed/video/x82iw1b

Home / Bhopal / मोदी कैबिनेट में सिंधिया को नागरिक उड्डयन, विरेंद्र खटीक को मिला सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो