31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अशोक पोरवाल और श्याम बंसल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा

- सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से नियुक्ति के आदेश जारी

2 min read
Google source verification
new_cabinet.png

,,

भोपाल। विधान सभा चुनाव 2023 से पहले मध्यप्रदेश सरकार ने बीजेपी नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा जा रहा है। अभी कुछ दिन पहले जहां सरकार ने डॉ. निशांत खरे को मध्य प्रदेश युवा आयोग और प्रताप करोसिया को राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का अध्यक्ष बनाने के आदेश जारी किए थे।

वहीं अब इसी के चलते सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से उज्जैन और रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए। इसमें जहां श्याम बंसल को उज्जैन विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, अशोक पोरवाल को रतलाम विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश सरकार ने उज्जैन और रतलाम विकास प्राधिकरणों के अध्यक्ष की नियुक्ति करने के बाद दोनों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को इसके आदेश जारी कर दिए।

दोनों का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक रहेगा। ज्ञात हो कि श्याम बंसल पहले भाजपा के उज्जैन ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष रहे हैं। साथ ही पिछले लंबे समय से वे उपेक्षा के भी शिकार रहे हैं। कहा जा रहा है कि पार्टी नेताओं के संज्ञान में आने के बाद बंसल का पुनर्वास किया गया है।

वहीं दूसरी ओर ज्ञात हो कि रतलाम महापौर के चुनाव के दौरान अशोक पोरवाल टिकट के प्रबल दावेदार थे, लेकिन पार्टी ने स्थानीय विधायक के दबाव में पोरवाल को टिकट नहीं दिया था। यही वजह है कि पार्टी ने पोरवाल को उज्जैन विकास प्रधिकरण में नियुक्ति देकर सक्रिय किया है।

डॉ. निशांत खरे युवा आयोग का अध्यक्ष
ज्ञात हो कि कुछ ही दिन पहले इंदौर में महापौर पद के लिए प्रवल दावेदार रहे डॉ. निशांत खरे को राज्य सरकार ने कुछ ही दिन पहले मध्यप्रदेश युवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया था। युवा आयोग के अध्यक्ष के तौर पर उनका कार्यकाल दो साल का रहेगा।

राज्य सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। डॉ. खरे इंदौर के जाने माने चिकित्सक हैं। कोरोनाकाल में इन्होंने बेहतर काम किया था।

मुख्यमंत्री और आरएसएस की पसंद के होने के बाद भी ये महापौर पद के उम्मीदवार नहीं बन सके। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की पसंद पुष्य मित्र भार्गव को महापौर प्रत्याशी बनाया गया और वे इंदौर शहर के महापौर बने।

आखिरकार डॉ. प्रशांत को युवा आयोग की कमान देने का निर्णय लिया गया। शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए । डॉ निशांत खरे मूल रूप से सागर जिले के रहने वाले और प्लास्टिक सर्जन है। अपनी नौकरी के कारण इंदौर आए थे और तब से इंदौर में ही सक्रिय हैं।

अनुसूचित जनजाति वर्ग में काफी लोकप्रिय माने जाते हैं। पृष्ठभूमि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है और पिछले काफी समय से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय हैं। इंदौर की राजनीति में डॉक्टर निशांत खरे की काफी रुचि है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से कई महत्वपूर्ण पदों के लिए डॉ निशांत खरे की सिफारिश की गई एवं भारतीय जनता पार्टी संगठन में डॉक्टर खरे को कई महत्वपूर्ण दायित्व भी दिए गए।

Story Loader