
बीच सत्र में CBSE ने बदलीं किताबें (फोटो सोर्स : एआई जेनरेटेड)
CBSE Book Change:मध्यप्रदेश के लगभग दो लाख बच्चों के अभिभावकों को नई किताबें खरीदनी होंगी, क्योंकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 5वीं-8वीं की संशोधित किताबें जारी कर दी हैं। चार माह से बच्चों को पुरानी किताबों से पढ़ाया जा रहा है। नई किताबों के लिए पढ़ाई सुनिश्चित कराने सीबीएसई ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश में करीब 1500 सीबीएसई स्कूल हैं। इनमें 5वीं और 8वीं में करीब दो लाख विद्यार्थी हैं।
एक अप्रेल से नया सत्र शुरू हो चुका है। स्कूलों से मिले सिलेबस की सूची के आधार पर अभिभावकों ने किताबें(CBSE Book Change) खरीदी थीं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के दोनों कक्षाओं के सिलेबस में संशोधन किया गया है। अब इसके आधार पर ही पढ़ाई होगी।
5वीं-8वीं सीबीएसई में बोर्ड नहीं हैं। ऐसे में नई किताबों से पेपर तैयार करना शिक्षकों के हाथ है। इसमें समन्वय बिठाएंगे। किताबों के संबंध में हल निकाला जाएगा।-चैतन्य सक्सेना, अध्यक्ष, सहोदय ग्रुप
सत्र शुरू होने के चार माह बाद किताबें आई। स्कूलों ने पहले खरीदी करा दी। अब नई किताबों को खरीदना पड़ा तो आर्थिक बोझ होगा। न तो बोर्ड ने बताया न ही स्कूल जवाब दे रहे हैं।- प्रबोध पांड्या, महासचिव, पालक महासंघ
Updated on:
31 Jul 2025 08:35 am
Published on:
31 Jul 2025 08:35 am
