
Indian Railway (Photo Source - Patrika)
Indian Railway: ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। जानकारी के लिए बता दें कि रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 6 ट्रेनों के ठहराव में बदलाव करते हुए बड़काना के स्थान पर रांची रोड और पतरातू स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों का समय अब सुबह, शाम और रात के अनुसार तय किया गया है। जो यात्री आने वाले दिनों में यात्रा करने जा रहे है वे एक बार रेलवे द्वारा दी गई जानकारी को देख लें।
19607 कोलकाता-मदार जं. एक्सप्रेस: रांची रोड रात 8:00 बजे, पतरातू रात 8:40 बजे (22 मई से)
19414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस:रांची रोड रात 8:00 बजे, पतरातू रात 8:40 बजे (24 मई से)
13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस:रांची रोड शाम 7:10 बजे, पतरातू रात 8:05 बजे (26 मई से)
19608 मदार जं.-कोलकाता एक्सप्रेस:रांची रोड सुबह 6:50 बजे, पतरातू सुबह 5:55 बजे (26 मई से)
19413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस:रांची रोड सुबह 6:50 बजे, पतरातू सुबह 5:55 बजे (21 मई से)
13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस:रांची रोड सुबह 6:50 बजे, पतरातू सुबह 5:55 बजे (21 मई से)
भोपाल रेल मंडल से अब तक 18 से ज्यादा समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। इसके बावजूद लंबी दूरी की ट्रेनों में ओवर वेटिंग की स्थिति बन रही है। भोपाल रेल मंडल के अनुसार, गोरखपुर, पुणे, मुंबई के लिए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। रेलवे द्वारा संचालित समर स्पेशल ट्रेनों में नियमित ट्रेनों के मुकाबले 25 प्रतिशत तक ज्यादा किराया तय किया गया है। इन ट्रेनों का संचालन सीमित अवधि के लिए किया जाएगा।
ट्रेन में टिकट लेने के लिए IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट (www.irctc.co.in) या 'IRCTC Rail Connect App' पर अकाउंट रजिस्टर करें। यहां पर आपको लॉगिन करना होगा, जिसके लिए यूजरनेम और पासवर्ड डालना होगा। इसके बाद 'From' (जहां से जाना है) और 'To' (जहां तक जाना है) स्टेशन भरें, यात्रा की तारीख चुनें और 'Search Trains' पर क्लिक करें।
उपलब्ध ट्रेनों की सूची में से अपनी पसंद की ट्रेन और क्लास (जैसे- Sleeper, 3AC, 2AC) चुनें। यात्रियों का नाम, उम्र और सीट की प्राथमिकता दर्ज करें। क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए टिकट का भुगतान करें। पेमेंट पूरा होने के बाद, आपका ई-टिकट (E-ticket) ईमेल और SMS पर आ जाएगा।
Published on:
24 Mar 2026 01:34 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
