1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर : नए साल में घटेगा फ्लाइट का किराया, जानिए आपको कैसे मिलेगा फायदा

नए साल में जेट एयरवेज आपके लिए लाया है बड़ा ऑफर, अब सस्ते एयर टिकट में कीजिए हवाई सफर, जानिए कैसे मिलेगा आपको फायदा।

2 min read
Google source verification
jet airways

भोपाल। जी हां, ये बड़ी खबर आपके लिए ही है। अगर आप भी एयर ट्रेवल करते हैं और भोपाल से दिल्ली के लिए सफर करना चाहते हैं तो आपको किराए में 30 फीसदी तक का फायदा हो सकता है। 6 जनवरी से ये बदलाव होने जा रहा है। भोपाल से दिल्ली के लिए उड़ने वाली ये फ्लाइट्स आपको सुबह और शाम को उपलब्ध रहेंगी, जिनमें आप कम किराए में एयर ट्रेवल कर सकते हैं।

दरअसल जेट एयरवेज अपने एयरक्राफ्ट में परिवर्तन करने जा रहा है। अभी भोपाल से दिल्ली के लिए एटीआर के माध्यम से फ्लाइट्स संचालित होती हैं। 6 जनवरी से जेट एयरवेज अपने एयरक्राफ्ट एटीआर को बदलकर बोइंग से फ्लाइट्स संचालित करेगा। बोइंग से फ्लाइट्स के संचालन में दोनों फ्लाइट्स में 100-100 सीटों की बढ़ोत्तरी हो जाएगी। वर्तमान एटीआर में 68 सीटें होती हैं, जबकि बोइंग में इससे 100 सीटें ज्यादा यानि 168 सीटें उपलब्ध होती हैं। इस 168 सीटर विमान के संचालन से सीटें बढ़ जाएंगी, जिससे यात्रियों को आसानी से सीट उपलब्ध हो जाएगी।

इस तरह मिलेगा यात्रियों को फायदा, आएगी किराए में कमी
सभी एयरलाइंस कम्पनियां अपने किराए में डिमांड और सप्लाई के आधार पर बढ़ोत्तरी और कमी करती हैं। अभी एटीआर में सीटें कम हैं, इसलिए सीटों की मारामारी ज्यादा होती है। बोइंग के आने के बाद 100 सीटों की बढ़ोत्तरी हो जाएगी। तब जेट एयरवेज की कोशिश होगी कि ज्यादा से ज्यादा यात्री उसके साथ ट्रेवल करें। इस स्थिति में जेट एयरवेज अपनी कीमतों में कमी करेगा।

एक अनुमान के मुताबिक किराए में 20 से लेकर 30 फीसदी तक की कमी देखने को मिल सकती है। अभी एटीआर से भोपाल-दिल्ली का किराया 4 हजार से लेकर 12 हजार तक जाता है। वहीं किराए में कमी आने के बाद यह 3200 से लेकर 9600 तक आ जाएगा। ऐसे में ये सीधा यात्रियों के लिए
फायदेमंद होगा।

जेट एयरवेज का कहना है कि यात्रियों की मांग को देखते हुए ये परिवर्तन किया जा रहा है। वैसे इससे पहले बोइंग एयरक्राफ्ट का ही संचालन किया जाता था, लेकिन कुछ समय से जेट एयरवेज की ईवनिंग फ्लाइट्स लगातार लेट हो रहीं थीं। इस समस्या को देखते हुए जेट ने बोइंग की जगह एटीआर से फ्लाइट संचालन शुरू कर दिया था। वहीं बोइंग फ्लाइट्स को विदेशी फ्लाइट्स में लगा दिया था। फिलहाल न्यू ईयर सीजन चल रहा है और विदेशी फ्लाइट्स में ट्रैफिक कम हो गया है, इसलिए बोइंग को वापस इस जगह लाया जा रहा है। जेट एयरवेज की भोपाल से दिल्ली की सुबह और शाम की फ्लाइट्स में बोइंग से ऑपरेट करने के आदेश जारी किए गए हैं।

Story Loader