8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छठ पूजा के दौरान तालाब में गिरा 10 साल का बच्चा, फोन पर बात कर रहे थे निगम के कर्मचारी

गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव हादसे में ११ लोगों की मौत के बावजूद नगर निगम और जिला प्रशासन ने सबक नहीं लिया। नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी अब भी बड़े मौकों पर लापरवाही करते नजर आते हैं। इसकी बानगी शनिवार को छठ पूजा के दौरान पांच नंबर तालाब पर देखने को मिली।
less than 1 minute read
Google source verification
तालाब में पांच बच्चों के डूबने से मौत, बाद में ही क्यों जागता है प्रशासन

तालाब में पांच बच्चों के डूबने से मौत, बाद में ही क्यों जागता है प्रशासन

घाट पर पूजा करने आए एक दंपत्ति के बच्चे का पैर फिसल गया और वो तालाब में गिर गया। यह तो गनीमत रही कि वहां पूजा कर रहे अन्य लोगों ने उसे बाहर निकाल लिया। जिस समय यह घटना घटी उस समय वहां निगम के तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगी थी। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि घटना के समय दो कर्मचारी गायब थे वहीं एक कर्मचारी फोन पर बात कर रहा था। लेकिन इस दौरान यहां नगर निगम का कोई गोताखोर मौजूद नहीं था।

बता दें कि शहर के सभी तालाबों के घाटों पर छट पूजा कार्यक्रम के तहत नगर निगम ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत गोताखोरों की तैनाती की है। पांच नंबर तालाब पर भी गोताखोर तैनात किए गए थे। शनिवार शाम करीब पांच बजे महिलाएं पूजा कर रही थीं तभी करीब 10 साल का एक बच्चा तालाब में गिर गया। यह देख यहां अफ रातफ री मच गई और निगम के कर्मचारियों को ढूंढने लगे। जब निगम का कोई कर्मचारी नहीं दिखा तो यहां मौजूद कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाई और तालाब में उतरकर बच्चे को बाहर निकाला।