GIS 2025: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आने वाले मेहमानों का स्वागत सड़क किनारे सजे हाथी, शेर, बारहसिंघा और मोर करेंगे। इन कलाकृतियों को सड़कों किनारे सजाया गया है। ये लाइटस से जगमग हैं। वहीं जगमगाते हुए पेड़ भी हरियाली खड़े किए गए हैं। इन कलाकृतियों को शहर के आर्टिँस्ट कासिफ ने तैयार किया। कासिफ मैकेनिकल इंजीनियर हैं। कबाड़ से जुगाड़ में एशिया बुक और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में इनका नाम हैं। जीआईएस (GIS 2025) की सजावट में इनके पास भी सजावट का जिम्मा है। कासिफ ने बताया कि 120 पीस बनाए हैं। इनमें 15 शेर, 15 मोर, 15 हाथी और 15 बारहसिंघा है। और 15 पेड़ के स्ट्रक्चर हैं। इन्होंने बताया कि ये फ्रेश पीस है। कबाड़ का इस्तेमाल इसमें नहीं हुआ। इन 120 आइटम को 19 दिनों में तैयार किया गया। लाइट्स से इन्हें सजाया गया। रात में इनकी जगमगाहट शहर को अलग लुक दे रही हैं।