
MP Election 2023 : कांग्रेस के काम आई कमरा बंद मुलाकात, कई बागियों ने आखिरी वक्त में वापस लिए नाम
कहते हैं राजनीति में कुछ भी उटा पटक होना अकल्पनीय है। कभी भी सियासत की हवा बदल सकती है। हम ऐसा इसलिए रह रहे हैं क्योंकि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज नाम वापस लेने की अंतिम तारीख है। ऐसे में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कई उलटफेर देखने को मिले हैं। कांग्रेस की बंद कमरों में बागी नेताओं से मुलाकात काम आ गई है और कई नेताओं ने कांग्रेस के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया है।
राजधानी भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से निर्दलीय नामांकन भरने वाले जितेंद्र डागा ने अंतिम समय में कांग्रेस का समर्थन करते हुए पर्चा वापस ले लिया है। वहीं दूसरी तरफ जानकारी ये भी सामने आई है कि विधायक आरिफ अकील के निवास पर भी बैठक चल रही है। माना जा रहा है कि कांग्रेस के टिकट पर खड़े हुए मौजूदा विधायक आरिफ अकील के बेटे आतिफ अकील का समर्थन करते हुए निर्दलीय मैदान में उतरे चाचा आमिर अकील भी अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसी तरह कांग्रेस से टिकट न मिलने पर बसपा में शामिल होकर पर्चा भरने वाली रजनी ठाकुर ने कांग्रेस के समर्थन में नाम वापस ले लिया है।
15 बागियों को मनाने में सफल रही कांग्रेस
पिछले 24 घंटों में 15 बागियों को कांग्रेस ने मना लिया है। हालांकि, पार्टी के चार पूर्व विधायक मानने को तैयार नहीं हैं। पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार, सिवनी-मालवा के पूर्व विधायक ओम प्रकाश रघुवंशी को कांग्रेस पार्टी मनाने में असफल रही। वहीं आलोट से पूर्व विधायक प्रेमचंद गुड्डू और गोटेगांव से पूर्व विधायक शेखर चौधरी निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। आखिरी समय तक दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने बागियों को मनाने की कोशिश की। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने एक साथ बैठक कर बागी नेताओं को समझाया। किसी को भोपाल बुलाया तो किसी फोन पर समझाया गया।
मान गए डागा
भोपाल जिले की हुजूर सीट से निर्दलीय नामांकन भरने वाले कांग्रेस से नाराज जितेंद्र डागा मान गए हैं। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी के समर्थन में नामांकन वापस करेंगे। सुबह एक घंटे दिग्विजय सिंह से डागा की बंद कमरे में मुलाकात हुई थी। इस दौरान पार्टी के भोपाल संभाग प्रभारी मनोज कपूर, कांग्रेस प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी और कांग्रेस नेता राजकुमार सिंह मौजूद रहे। बता दें की इस सीट से कांग्रेस ने नरेश ज्ञानचंदानी को प्रत्याशी बनाया है।
आमिर अकील को मनाने में जुटे घर वाले
इसके अलावा भोपाल के लक्ष्मी टॉकीज इलाके में स्थित पूर्व मंत्री और मौजूदा कांग्रेस विधायक आरिफ अकील के निवास पर भी पूरे परिवार की बैठक चल रही है। बताया जा रहा है कि यहां चाचा आमिर अकील भतीजे के लिए नामांकन वापस ले सकते हैं। बता दें कि उत्तर विधानसभा से आमिर अकील को उम्मीद थी कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस पार्टी उनपर भरोसा जताएगी। लेकिन आरिफ अकील ने अपने बेटे आतिफ का नाम आगे कर दिया। तब से परिवार में ही आपसी फूट की खबरें सामने आने लगी हैं और यही कारण है कि आमिर अकील पार्टी और भाई से बगावत कर निर्दलीय ही चुनावी मैदान में खड़े हो गए हैं।
यह भी पढ़ें- mp election 2023 : ज्योतिरादित्य सिंधिया का कमलनाथ और दिग्विजय पर बड़ा हमला, बोले- 'कुर्सी की चिंता उस जोड़ी को है'
रजनी ठाकुर ने वापस लिया नाम
वहीं, दमोह जिले की जबेरा विधानसभा क्षेत्र से बीएसपी प्रत्याशी रजनी ठाकुर ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह लोधी के समर्थन में उन्होंने नामांकन वापस ले लिया है। बता दें कि जबेरा से टिकट न मिलने पर रजनी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इसके बाद वो उन्होंने बसपा से पर्चा भर दिया था। हालांकि अब उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया है।
Published on:
02 Nov 2023 04:48 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
