भोपाल

Bhopal weather सुबह 600 फीट पर रहे बादल, फुहारे भी गिरी, मौसम रहा खुशनुमा लेकिन नहीं बरसे, दिन में खिली धूप

मौसम का अलग-अलग मिजाज, सुबह सावन की फुहारे तो दोपहर में आषाढ़ जैसी उमस फिलहाल ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज, शाम को न्यूनतम 1000 मीटर रही बिजिबिलिटी । तापमान में ढाई डिग्री से अधिक की गिरावट

2 min read
Jul 11, 2023
Bhopal weather सुबह 600 फीट पर रहे बादल, फुहारे भी गिरी, मौसम रहा खुशनुमा लेकिन नहीं बरसे, दिन में खिली धूप

भोपाल. राजधानी में मंगलवार को मौसम का मिजाज अलग-अलग दिखा दिया। सुबह से दोपहर तक शहर में आसमान में घने बादल छाए रहे जो लगभग 600 फीट तक रहे, इस दौरान सावन की फुहारे भी गिरी और मौसम खुशनुमा हो गया। दोपहर बाद अचानक हल्की धूप खिली और लोग आषाढ़ माह की तरह गर्मी और उमस से बेहाल हुए। इस दौरान शहर में लगभग 2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
इन दिनों बादलों के साथ बारिश की आवाजाही का दौर भी शहर में चल रहा है। पिछले तीन चार दिनों से तेज बारिश पर विराम लगा हुआ है। सुबह बादल और हल्की बौछारे हो रही है तो दोपहर बाद हल्की धूप खिल रही है। बुधवार को भी मौसम इसी तरह से रहा। शहर में सुबह से ही घने बादल छाए रहे साथ ही फुहारों से शहर भीगता रहा। इस दौरान शहर की विजिबिलिटी भी काफी कम रही। सुबह से दोपहर तक 1500 मीटर तो शाम को एक हजार मीटर के आसपास रही।
तापमान में ढाई डिग्री से अधिक की गिरावट
मौसम का मिजाज बदलते ही मंगलवार को शहर के तापमान में गिरावट आ गई। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 29.4 और 24.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 32.1 और न्यूनतम 24.7 डिग्री दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग दो डिग्री कम रहा, इसलिए लोगों को दिन में उमस और गर्मी से राहत मिली।

अभी ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि फिलहाल मौसम का मिजाज इसी तरह रहेगा। मानसून ट्रफ अब अरुणाचल प्रदेश की ओर चली गई है, वहीं राजस्थान और मध्यप्रदेश में बने ऊपरी हवा के चक्रवात के कारण बादल, बारिश की िस्थति बन रही है। अगले दो तीन दिन इसी तरह की िस्थति रहेगी। प्रदेश के उत्तरी हिस्से में कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञानी वीके विश्वकर्मा ने बताया कि भोपाल में भी फिलहाल मौसम का मिजाज इसी तरह रहेगा।

Published on:
11 Jul 2023 10:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर