
CM Mohan Yadav Birthday : मध्यप्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी 25 मार्च को 60 साल के हो गए हैं। मोहन यादव का जन्म उज्जैन में 25 मार्च 1965 को दिवंगत पूनमचंद यादव और लीलाबाई यादव के घर में हुआ था। एक छात्र नेता से लेकर प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री तक का उनका सफर शैक्षिक उत्कृष्टता, राजनीतिक सूझबूझ और जनकल्याण के प्रति अटूट समर्पण का जीवंत उदाहरण है। जन्मदिन के इस खास मौके पर एमपी समेत देश भर के दिग्गज उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर सीएम मोहन को बर्थडे विश किया है।
प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि, 'मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना करता हूँ। आपके कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास और उन्नति के नव शिखर को स्पर्श करे, बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'
Published on:
25 Mar 2025 12:21 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
