7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम ​शिवराज बोले, ऐसे बेईमानों को नौकरी से बाहर करो, एफआईआर करो, जेल भेजो

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ऐसे बेईमानो को सेवा से पृथक करो। एफआईआर (FIR) कराओ, जेल भेजो। करप्शन के मामले में ज़ीरो टोरलेंस की नीति अपनाओ, किसी भी बेईमान को मत छोड़ो।

2 min read
Google source verification
सीएम ​शिवराज  बोले, ऐसे बेईमानों को नौकरी से बाहर करो, एफआईआर करो, जेल भेजो

सीएम ​शिवराज बोले, ऐसे बेईमानों को नौकरी से बाहर करो, एफआईआर करो, जेल भेजो

भोपाल। गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज (Shivraj) सिंह चौहान के तेवर तीखे रहे। सुबह-सुबह उन्होंने रीवा निवास कार्यालय से रीवा जिले की समीक्षा की। इस दौरान रीवा जिला प्रशासन के अफसर वर्चुअली जुड़े। विकास के काम-काज समय सीमा में पूरे न होने पर सीएम ने दो टूक शब्दों में कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता बेहतर हो। ठेकेदार काम छोड़कर न भागें तो इसके लिए काेई मापदण्ड तय किए जाना जरूरी है। सीएम हेल्पलाइन में आ रही शिकायतों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि काम-काज के बदले अनुचित राशि आदि की मांगने की शिकायतें भी आ रही है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ऐसे बेईमानो को सेवा से पृथक करो। एफआईआर कराओ, जेल भेजो। करप्शन के मामले में ज़ीरो टोरलेंस की नीति अपनाओ, किसी भी बेईमान को मत छोड़ो। गरीबों का पैसा खाने वालों को शासकीय सेवा में रहने का हक नहीं है। बैठक में पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद जर्नादन मिश्रा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव और रीवा जिले के विधायक एवं अधिकारी वर्चुअली जुड़े।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हनुमना में बिजली वितरण की लापरवाही और फर्जी बिजली कनेक्शन देने के मामले में सब इंजीनियर के कार्यों की जांच और सस्पेंड करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने विद्युत आपूर्ति से संबंधित 10 हजार 416 शिकायतें प्राप्त होने पर नाराजगी व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे की गतिविधियाँ संचालित करने वालों को ध्वस्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाए। समीक्षा में बताया गया कि नशा मुक्ति अभियान के तहत 219 प्रकरण बनाए, 160 स्थानों से अवैध शराब जब्त, हुक्का लाउंज बंद कराया।

काम पूरा न होने पर ठेकेदार का पेमेंट रोकें

मेरे पास जो जानकारी है उसमें अब तक कम परिवारों को घरेलू कनेक्शन मिले है, काम की गति बढ़ाए। कुल 809 गांव में योजना संचालित है। कार्य की गुणवत्ता भी ठीक करें, यदि कोई काम पूरा नहीं किया ठेकेदार ने तो पेमेंट रोके। सीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मुझे पूरा काम परफेक्ट चाहिए। एसई जाएं, जितने गांव भी योजना से जुड़े हैं उनका इंस्पेक्शन करें। कलेक्टर प्रति सप्ताह कार्यों की समीक्षा करें।

बेहतर काम पर पीठ थपथपाई

सीएम ने काम-काज में लापरवाही पर जहां अफसरों की खिंचाई की वहीं बेतहर काम पर पीठ भी थपथपाई। हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए रीवा जिले में शुरू किए गए किलकारी अभियान की उपलब्धि, सीएम हेल्पलाइन और स्वच्छता में बेहतर कार्य के लिए जिलाधिकारियों को बधाई दी। किलकारी अभियान में विशेष रूप से विकसित सॉफ्टवेयर पर हाई रिस्क गर्भवती माताओं को दर्ज कर उनकी आवश्यक स्वास्थ्य जाँचें तथा समय रहते आवश्यक सलाह उपलब्ध कराई जा रही है। शिवराज सिंह चौहान ने रीवा जिले में मातृ मृत्यु दर शिशु मृत्यु दर में आई कमी को लेकर के प्रशंसा व्यक्त की, रीवा इस काम में प्रदेश में दूसरे नंबर पर है । सीएम हेल्पलाइन में रीवा जिला पंचायत ने अच्छा काम किया है, रीवा विगत 16 माह से नंबर 1 पर है।