4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Budget 2022: किसी ने कहा- बर्बादी वाला बजट, तो किसी ने बताया- सभी वर्गों के लिए फायदेमंद

आम बजट पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा और सूक्ष्य, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री ओपी सकलेचा ने दी पहली प्रतिक्रिया...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Feb 01, 2022

budget.png

भोपाल। केंद्र की मोदी सरकार ने मंगलवार को आम बजट पेश कर दिया। इस बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के लिए अनेक घोषणाएं की है। इस पर मध्यप्रदेश के दिग्गज नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। किसी ने इसे सभी वर्गों के लिए संतुलित बजट बताया तो किसी ने इसे ऐतिहासिक बजट करार दिया। वही विपक्ष ने इसे बर्बाद करने वाला बजट बताया।

patrika.com पर प्रस्तुत है आम बजट पर मध्यप्रदेश के दिग्गज नेताओं की पहली प्रतिक्रिया...।

यह भी पढ़ेः

आम बजट 2022: निर्मला सीतारमण पेश कर रही है बजट, देखें किसे क्या मिला, देखें Updates

मुख्यमंत्री बोले- पीएम की दूरदर्शी सोच वाला बजट

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी बजट का लाइव प्रसारण टीवी पर देखा। उन्होंने इस बीच ट्वीट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है। चौहान ने कहा है कि #DigitalRupee दूरदर्शी पीएम के नेतृत्व वाली सरकार का एक ऐतिहासिक निर्णय है। इससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। डिजिटल मुद्रा अधिक मजबूत, कुशल, विश्वसनीय, भुगतान विकल्प की ओर ले जाएगी। यह नकदी पर निर्भरता को कम करेगा, और राष्ट्र के लिए ज़बरदस्ती बढ़ाएगा।

यह होती है किसान हितकारी सरकार

चौहान ने अगले ट्वीट में कहा कि यह होती है किसान हितकारी सरकार! पीएम नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व वाली सरकार 2022-23 में 163 लाख किसानों से 1208 मीट्रिक टन धान-गेहूं खरीदेगी और अब सीधे किसानों के खाते में MSP जाएगी। अन्नदाता की इतनी चिंता करने के लिए प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद!

चौहान ने कहा कि गरीब कल्याण के लिए समर्पित पीएम मोदीजी के कुशल नेतृत्व में गरीब, कमजोर वर्ग के 'अपने घर' का सपना साकार हो रहा है। गरीब परिवार भी पक्के मकान में सम्मान का जीवन जी रहे हैं। चौहान ने कहा कि 2022-23 का बजट आम आदमी की आकांक्षाओं और आशाओं को पूरा करने वाला सिद्ध होगा।

वित्त मंत्री बोले सभी वर्गों को होगा फायदा

मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने वित्त मंत्री को बधाई दी है। देवड़ा ने कहा कि जनता की भावनाओं का सम्मान करतेहुए यह बजट आया है। अधोसंरचना का पूरा ध्यान रखा गया है। टेक्नालाजी के मामले में भी ध्यान दिया। कोई विषय अछूते नहीं रहे हैं। सभी वर्ग और सभी के हितों का ध्यान रखा गया है। क्योंकि कोरोना की तीसरी लहर के बावजूद यहबजट इतना जनता के हित का बजट पेश किया है. यह अपने आप में बहुत बड़ीबात है। भारतसरकार का जो बजट प्रस्तुत हुआ है, बजट में सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों के सुझाव लिए थे। यह बहुत अच्छी बात थी।

सभी परिस्थितियों को देखते हुए कोरोना की तीनों लहरों में जो कुछ भी केंद्र सरकार ने किया है, सभी के हितों को ध्यान में रखकर किया है।

देवड़ा से जब मीडिया ने पूछा कि कांग्रेस का आरोप है कि इस बजट से सब बर्बाद हो जाएगा, तो देवड़ा ने कहा कि कांग्रेस तो खुद ही बर्बाद हो चुकी है।

सकलेचा बोले आत्मनिर्भर भारत पर फोकस

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री ओपी सकलेचा आत्मनिर्भर भारत पर बहुत बेसिक फोकस किया है। वाटर, एजुकेशन, हेल्थ पर क्लीयरटी के साथ सोचा गया है। सकलेचा ने कहा कि रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्टर, केन बेतवा को टॉप प्राइटी पर लिया गया है। यह मध्यप्रदेश के लिए गौरव की बात है।

Story Loader