
नगरीय निकाय चुनाव के रण में शिवराज, तूफानी रोड शो में 20 किमी भीगते हुए मामा ने मांगे वोट
भोपाल. मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव का प्रचार अपने चरम पर है। राजधानी भोपाल में चुनावी प्रचार-प्रसार अपने आखिरी पखवाड़े पर आ पहुंचा है। ऐसे में प्रदेश में सक्रीय सभी राजनीतिक दल दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं। इसी के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद भी प्रत्याशियों का चुनाव प्रसार करा रहे हैं। शनिवार को सीएम का राजधानी भोपाल में तूफानी दौरा रहा। शहर की गोविंदपुरा विधानसभा इलाके में बाजपा द्वारा मेगा रोड शो किया गया। इस दौरान उनके साथ गोविंदपुरा विधायक कृष्णागौर के साथ महापौर प्रत्याशी मालती राय और वार्ड प्रत्याशी भी मौजूद थे।
शिवराज के रोड शो के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह भी देखने लायक था। 20 कि.मी चले इस रोड शो के बीच में जोरदार बारिश शुरु हो गई, बावजूद इसके शिवराज का रथ बीच में कहीं नहीं रुका। सीएम ने बारिश के बीच छाता लगाकर लोगों से वोट मांगे। आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री रोड शो से पहले सुबह 10:30 बजे विधायक कृष्णा गौर और महापौर पद की प्रत्याशी मालती राय के साथ मिसरोद पहुंचे।
शिवराज की घोषणा
मिसरोद में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आम सभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि, विकास के जितने भी आयाम हैं, जैसे पुल, पुलिया, सड़क, पार्क समेत सभी जरूरी नागरिक सुविधाओं को मिसरोद में पूरा किया जाएगा। साथ ही गरीब कल्याण की योजनाओं जैसे मुफ्त राशन से लेकर पक्के मकान गरीबों को दिए जाएंगे। सीएम ने आगे ये भी कहा कि, गुंडे, बदमाश, माफियाओं के कब्जे से मैंने 21000 एकड़ जमीन मुक्त करा ली है, जिसे गरीब कल्याण के कामों में इस्तेमाल किया जाएगा। गरीब कल्याण और विकास के कार्य बीजेपी ही कर सकती है।
सीएम के साथ रथ पर अपने अपने वार्ड के हिसाब से सवार होते रहे प्रत्याशी
सीएम आम सभा को संबोदित करने के बाद यहीं से प्रचार रथ पर सवार हो गए और यहीं से उनका रोड शो शुरू हुआ। ये रोड शो गोविंदपुरा विधानसभा के अलग-अलग वार्ड से होते हुए गुजरा। रोड शो का समापन भानपुर इलाके में किया गया। बता दें कि, 20 किलोमीटर के इस रोड शो में अलग अलग वार्डों के हिसाब से 18 प्रत्याशी प्रचार रथ पर चढ़े। रोड शो के दौरान अचानक होशंगाबाद रोड पर बारिश शुरु हो गई। इस दौरान भी सीएम ने रोड शो न रोकने को कहा। इसी परिस्थिति के बीच मुख्यमंत्री ने लोगों से संवाद और उनका अभिवादन किया।
Updated on:
02 Jul 2022 06:58 pm
Published on:
02 Jul 2022 06:16 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
