24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम शिवराज का कथित भतीजा पकडाया! गैंगरेप का आरोप

नाबालिक का अपहरण करने के बाद रेप...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 4 Sep 2018, 4:02 PM IST

police

गैंगरेप मामले में सीएम शिवराज का कथित भतीजा पकडाया!

भोपाल@नीलेंद्र पटेल की रिपोर्ट...

मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा के तार तार हो रहे दावों के बीच एक बड़ा मामला समाने आया है। जिसमें सीएम शिवराज के कथित भतीजे पर रेप का आरोप लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार पिछले दिनों भोपाल की एक सरकारी कॉलोनी से एक नाबालिक का अपहरण करने के बाद रेप करने का मामला समाने आया है। जिसमें सीएम के कथित भतीजे पर भी आरोप है।

काफी कोशिशों के बावजूद जब कैस दर्ज नहीं किया गया तो लोगों ने हबीबगंज थाने का घेराव कर पुलिस पर केस रजिस्टर करने का दबाब बनाया। लोगों का आरोप है कि पुलिस आरोपों पर पर्दा डालने का काम कर रही है।

ये है मामला...
दरअसल पिछले दिनों भोपाल की एक सरकारी कॉलोनी के पास से एक नाबालिग लड़की जो 10वीं की छात्रा है का अपहरण हो गया था। जिसके बाद ये मामला सामने आया। वहीं आरोपी बकतरा के बताए जाते हैं। इनके नाम क्रमश: रोहित व अनमोल चौहान बताया जाता है।

यहां सच क्या है?
एक ओर जहां पुलिस इसे एक व्यक्ति के द्वारा रेप किया जाना बता रही है, वहीं पीड़ित पक्ष इसे गैंगरेप बता रहा है। पुलिस ने लोगों के दबाव में कैस दर्ज कर लिया है जिनमें से रोहित व अनमोल पर अपहरण व छेड़छाड़ का कैस दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस की ओर से नावेद पर ही दुष्कर्म का कैस लगाया गया है।

थाने का घेराव...
जानकारी के अनुसार इससे पहले जब पुलिस ने मामला दर्ज करने में टालमटोली की तो जनता भड़क गई। और देखते ही देखते लोगों ने थाना घेर लिया। साथ ही कुछ लोगों ने पुलिस के विरोध में नारेबाजी भी शुरू कर दी।

गैंगरेप का मामला हुआ दर्ज...
जनता के दबाव में आई पुलिस ने पीडिता के आरोपों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। जिसके बाद सीएम के कथित भतीजे को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने गैंगरेप से किया इंकार...
वहीं इस मामले में जहां पीडिता की ओर से इसे गैंगरेप बताया जा रहा है, वहीं पुलिस इसे गैंगरेप मानने को तैयार नहीं है,
टीआई हबीबगंज वीरेन्द्र चौहान का कहना एक आरोपी ने ही दुष्कर्म किया है। वहीं लोगों का आरोप है कि पुलिस प्रेशर में होने के चलते नेताओं के रिश्तेदारों को बचाने में जुटी हुई है।

जुलूस पर अडे...
पुलिस द्वारा गिरफ्तारी किए जाने के बाद पीडित परिवार के लोग आरोपियों को जुलूस सड़क पर निकालने के लिए अड़े हुए हैं। वहीं ये सीएम के कथित भतीजे का भी सड़क में जुलूस निकालना चाहते हैं।

थाने में झड़प...
इससे पहले पुलिस द्वारा मामला दर्ज नहीं किए जाने पर प्रदर्शनकारी एसपी को बुलाने पर अड़ गए थे, वहीं मामला दर्ज होने पर अब सब आरोपियों को सड़क पर जुलूस निकालने के लिए अड़े हुए हैं।