3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

International Yoga Day 2018 : भोपालवासियों के साथ सीएम ने किया योग

International Yoga Day 2018 : भोपालवासियों के साथ सीएम ने किया योग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 21 Jun 2018, 7:42 AM IST

yoga bhopal

International Yoga Day 2018 : भोपालवासियों के साथ सीएम ने किया योग

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया गया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने अपने मंत्रियों के साथ भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में भोपालवासियों और बच्चों के साथ योग किया।

योग के दौरान सीएम ने योग करने से निरोग रहने की बात कहीं। योग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हंसा जे योगेन्द्र (निदेशक द योगा इंस्टिट्यूट, मुंबई), लिजेंड्री संतूर वादक, पं. शिव कुमार शर्मा व राहुल शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति शमिल हुए। योगाभ्यास में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। वहीं भोपाल के कई स्थानों पर योग सामरोह में स्थान खाली पड़े रहें।

योग जीवन जीने की कला
योग भारतीय सभ्यता व संस्कृति की एक प्राचीन विधा है। इसकी मूल अवधारणा शरीर को चुस्त-दुरुस्त बनाये रखना है। माना जाता है कि व्यक्ति का शरीर जब से बना है उस शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें प्रकृति के कुछ नियमों का पालन करना पड़ता है। योग प्रकृति से जुडी हुई वो सुंदरतम् विधा है जिससे व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है।

जानकारों के अनुसार आज के परिपेक्ष्य में भी योग की उतनी ही आवश्यकता है जितनी सदियों पहले थी। मतलब व्यक्ति का शरीर, व्यक्ति का मन, व्यक्ति का चित्त, व्यक्ति की चेतना का स्वरूप तो एक ही जैसा बना रहता है बाहर की परिस्थितियाँ बदलती रहती हैं और बदलती हुई परिस्थितियों के परिवेश में देखा जाए तो योग और अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है।

भारत भवन में संतूर वादन
21 जून को वर्ल्ड म्युजिक डे के रूप में भी मनाया जाता है और योग एवं संगीत एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं, इसलिए द योगा इंस्टिट्यूट मप्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय साथ भारत भवन में कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, जहां संतूर वादक, पं. शिव कुमार शर्मा और राहुल शर्मा अपनी शानदार प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम को योग-ध्यान सत्र के साथ किया जाएगा। इस दौरान योग ध्यान से शरीर को मिलने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।