2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Tourism: छुट्टियां मनाने आइए मध्यप्रदेश और देखिए सबसे खूबसूरत मांडू महल

भारत का हृदय कहे जाने वाले मध्य प्रदेश में कई पर्यटन स्थल हैं। मध्य प्रदेश में इस समय मौसम बेहद सुहावना है। ऐसे में अगर आप यहां छुट्टियां बिताने का प्लान बना रहे हैं, तो खूबसूरत शहर मांडू जरूर जाएं। यहां आप प्रकृति की खूबसूरती को निहारते हुए कई ऐतिहासिक जगहों की सैर कर सकते हैं।

3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Puja Roy

Feb 17, 2024

7c.jpg

मांडू इंदौर से लगभग 100 किमी दूर स्थित एक प्राचीन शहर है। कई पर्यटक का कहना हैं कि यहां आना कश्मीर में रहने जैसा है। मांडू को बसाने का श्रेय परमार राजाओं को दिया जाता है।आप यहां महल और गुफाएं भी देख सकते हैं। मांडू को पहले माण्डवगढ़ के नाम से जाना जाता था। मांडू में बनी इमारतें काफी हद तक पहले जैसी ही हैं। अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां जरूर आए

हिंडोला महल
अगर आप मांडू घूमने का प्लान बना रहे हैं। तो आपको यहां स्थित हिंडोला महल जरूर देखने जाए। इस महल की बनावट इसके नाम की तरह ही अनोखी है। इस महल की दीवारें भी थोड़ी झुकी हुई हैं। जिसकी वजह से यह महल एक झूले की तरह दिखता है। इसीलिए इसे हिंडोला महल कहा जाता है।

जहाज महल
जैसा कि नाम से पता चलता है। यह महल जहाज के आकार में बना हुआ है। अनोखी बात यह है कि महल के दोनों किनारों पर दो तालाब हैं और तालाबों के बीच एक जहाज के आकार का महल बना हुआ है। इसलिए इस महल का नाम जहाज महल दिया गया। महल को देख कर ऐसा लगता है, जैसे महल पानी पर तैर रहा है। अपनी खूबसूरती के कारण यह महल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गया है।


ईको प्वाइंट
अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो ईको प्वाइंट आपके लिए बेहतरीन जगह साबित हो सकती है। इस जगह की खास बात यह है कि अगर आप यहां जोर से चिल्लाएंगे तो आपकी आवाज पहाड़ से सुनाई देगी। आवाज गूँजने के कारण ही इस स्थान को ईको प्वाइंट कहा जाता है।

रानी रूपमती महल
मांडू के घूमने वाली जगह में शामिल रानी रूपमती महल ताजमहल के तरह प्यार का प्रतीक है। राजा बाज बहादुर रूपमती नाम की एक युवती से बहुत प्यार करते थे, जो एक गायिका थी। इस प्यार को पूरी दुनिया के सामने जाहिर करने के लिए बाज बहादुर ने एक महल बनवाया और उसका नाम रानी रूपमती महल रखा। यह महल मांडू के सबसे ऊंचे स्थान पर बनाया गया है। जहां पहुंचने के बाद आप मांडू और नर्मदा नदी का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। यहां आकर इस महल को देखे बिना न जाएं क्योंकि यह बेहद खूबसूरत है।

मांडू कैसे जाएं
मध्य प्रदेश का मांडू कई शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। सड़क ,रेल और फ्लाइट के साथ हर तरह से यहां पहुंचा जा सकता है। यदि आप प्लाइट से यहां आने का प्लान बना रहे हैं। तो इंदौर एयरपोर्ट सबसे नंजदीक है। यहां से मांडू की दूरी लगभग 100 किमी है। आप इंदौर एयरपोर्ट से बस या टैक्सी बुक करके मांडू पहुंच सकते हैं। अगर आप ट्रेन से यहां आना चाहते हैं। तो सबसे नजदीक रतलाम रेलवे स्टेशन है। जो मांडू से लगभग 124 किमी दूर है। आप को इंदौर और रतलाम से मांडू जाने के लिए आसानी से टैक्सी मिल जाएगी। मध्य प्रदेश के बड़े शहरों जैसे भोपाल, इंदौर और जबलपुर से मांडू के लिए हमेशा बसें चलती हैं।

Story Loader