
भोपाल में गांधी प्रतिमा पर काला रंग देख आग बबूला हुई कांग्रेस
भोपाल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा। गांधी का अपमान करने वालों को काले झण्डे दिखाए जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसियों ने गांधी को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर पर्यटन विभाग ने मूर्ति को वापस तामिया रंग में नहीं रंगा तो कांग्रेस पार्टी पर्यटन निगम का घेराव करेगी। कांग्रेस कार्यकर्ता स्वयं मूर्ति को उसके मूल रंग में रंग देंगे। गांधी जी की प्रतिमा को काले रंग से रंग देने पर कांग्रेसजनों में आक्रोश है। प्रदेश मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने मांग की कि पर्यटन निगम इस कृत्य के लिये माफी मांगे अन्यथा, महापुरुषों की मूर्ति को विद्रूपित करने का मामला उसके प्रबंध संचालक के खिलाफ दर्ज कराया जायेगा।
सेवादल के राष्ट्रीय सचिव के.के. पाण्डे और प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता विभा पटेल ने भी इस अवसर पर कांग्रेसजनों को संबोधित किया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर, उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, सैयद साजिद अली, पूर्व महापौर दीपचंद यादव, महामंत्री जेपी धनोपिया, रवि सक्सेना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे। सभा का संचालन प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता और कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने किया।
सरकार का ऐसे तत्वों को खुला संरक्षण
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि जहां एक तरफ़ 30 जनवरी को पूरा देश शहीद दिवस मनाते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मना कर ,उनके आजादी के संघर्ष व देश हित में किए कार्यों को याद कर रहा है वहीं दूसरी तरफ़ शिवराज सरकार में आज प्रदेश के ग्वालियर और इंदौर में खुलेआम गोडसे जिंदाबाद के नारे लगाए गए ,गांधीजी को कोसा गया और यह सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ ,इसी से समझा जा सकता है ऐसे तत्वों को भाजपा सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त है।
Published on:
31 Jan 2022 01:03 am

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
