28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी : जीत के लिये कांग्रेस ने हायर किये जादूगर

नगरीय निकाय चुनाव में जीत के लिये कांग्रेस ने हायर किये जादूगर, ये जादूगर चुनावी इलाकों में पार्टी प्रचार के लिये काम करेंगे।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 13 Jan 2021, 9:34 PM IST

news

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी : जीत के लिये कांग्रेस ने हायर किये जादूगर

भोपाल/ भले ही मध्य प्रदेश में होने जा रहे नगरीय निकाय चुनाव टल गए हैं, लेकिन राजनीतिक दलों द्वारा इसकी तैयारी में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही। सियासी दल जीत के लिये हर नया पुराना हर दांव खेलने की तैयारी कर रहे हैं। इस बार पार्टियों का फोकस उन दाव पेचों पर है, जो कम समय में जनता के बीच उन्हें ज्यादा पॉपुलर कर सके। वहीं, निकाय चुनाव में जीत के लिये किसी जादू की उम्मीद लगाए बैठी कांग्रेस अब अब जनता को अपनी ओर आकर्षित करने के लिये जादू का ही सहारा लेने की तैयारी कर रही है। इसके लिये प्रदेश कांग्रेस की ओर से जादूगरों को हायर किया गया है।

पढ़ें ये खास खबर- जहरीली शराब से मौतों का ये कोई पहला मामला नहीं, सिर्फ 9 माह में 42 लोग गवा चुके हैं जान, CM ने लिया बड़ा फैसला


इस बार कांग्रेस के प्रचार में होगा जादू

वैसे तो अधिकतर लोगों ने शहर-गांव के नुक्कड़ चौराहों पर जादू का खेल दिखाने वाले जादूगरों को देखा होगा। कभी थैली में से कबूतर तो कभी पैसा निकालते देखा होगा। लेकिन, इस बार किसी नुक्कड़-चौराहे पर आपको कोई जादूगर अपने थेले से जादू के दौरान कांग्रेस पार्टी का गमछा या झंडा निकालता हुआ नजर आए, तो हैरान मत जाइयेगा। क्योंकि, इन जादूगरों को पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार के लिये हायर किया है। इन जादूगरों की मदद से कांग्रेस अनोखो ढंग से चुनावी क्षेत्र के मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रही है।

पढ़ें ये खास खबर- ज़हरीली शराब कांड : CM शिवराज के बाद कांग्रेस की जांच टीम भी मुरैना रवाना, मांग- पीड़ित परिवारों को 50 लाख मुआवजा दें


पूर्व मंत्री ने देखा पहले जादू का डेमो

यानी कांग्रेस आगामी निकाय चुनाव में प्रचार के लिए जादूगरों का सहारा लेने जा रही है। पार्टी इसके लिए देश-प्रदेश के छोटे-मोटे जादूगरों को हायर कर रही है। इसके लिये बाकायदा उनसे ऑडीशन रूपी ट्रायल भी ले रही है, जो जादूगर सिलेक्ट हो रहे हैं, उन्हें प्रचार की रणनीति भी समझाई जा रही है। इसका एक डेमो बुधवार को पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने देखा। डेमो के दौरान जादूगर ने अपनी काले रंग की खाली थैली में 10 रुपये का नोट डाला लेकिन, जब उस खाली थैली में हाथ डालकर बाहर निकाला, तो साथ में कांग्रेस पार्टी का गमछा निकला, जबकि थैली से दस रूपये का नोट गायब था।

पढ़ें ये खास खबर- भूमि विकास नियम में बड़ा बदलाव : अब से बिल्डर नहीं ले सकेंगे कॉलोनी या प्लॉट बनाने के लिये प्राइवेट आर्किटेक्ट से मंजूरी


पीसी शर्मा ने कहा- 'BJP भी EVM से जादूगरी हीतो करती है'

जादू का डेमो देखने के बाद मीडिया बातचीत में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि, जब बीजेपी चुनाव में ईवीएम के साथ जादूगरी कर चुनाव जीत सकती है, तो इस बार निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी जादू का खेल दिखाने वालों की मदद क्यों नहीं ले सकती। पार्टी आगामी निकाय चुनाव में ऐसे हर व्यक्ति की मदद लेगी, जो बीजेपी के झूठ का भांडा फोड़ करते हुए कांग्रेस की सच्चाई लोगों तक पहुंचाएगी।

पढ़ें ये खास खबर- कोरोना वैक्सिनेशन की तैयारियां संपन्न, वैक्सीन लगवाने के लिये इन 5 चरणों से गुजरना होगा


देखने लायक होगी ये बात

आपको बता दें कि, नगरीय निकाय चुनाव 3 महीनों के लिए डिले कर दिये गए हैं, लेकिन सत्ता गंवा कर सबक ले चुकी कांग्रेस अब किसी भी स्थिति में अपने हाथ से बाज़ी नहीं निकलने देना चाहती। वो चुनावी तैयारी करते हुए जीत के लिये हर संभव प्रयास करने में जुटी हुई है। यही कारण है कि, पार्टी चुनाव में जीत के लिए ऐसे अनूठे तरीके भी आजमाने से पीछ नहीं हट रही है। फिलहाल, देखना ये होगा कांग्रेस का ये जादू मतदाताओं को कितना प्रभावित करता है।

कोरोना वैक्सिनेशन की तैयारियां पूरी - video