9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस की नेता शोभा ओझा को महिला आयोग के अध्यक्ष पद से हटाया

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राहुल कोठारी ने शोभा ओझा की नियुक्ति पर सवाल उठाए थे।

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Amit Mishra

Mar 25, 2020

कांग्रेस की नेता शोभा ओझा को महिला आयोग के अध्यक्ष पद से हटाया

कांग्रेस की नेता शोभा ओझा को महिला आयोग के अध्यक्ष पद से हटाया

भोपाल। प्रदेश में भाजपा के सरकार बनते ही कांग्रेस नेता शोभा ओझा को मध्य प्रदेश महिला आयोग के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। मध्य प्रदेश शासन के उप सचिव ने अदेश जारी कर लिखा है कि मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग अधिनियम की 1995 की धारा 3 के उपधारा 2 2 क के तहत इस भाग समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 16 मार्च 2020 द्वारा मध्यप्रदेश राज्य की महिला आयोग में श्रीमती शोभा ओझा 1 कंचन बाग, मेन रोड, इंदौर मध्य प्रदेश को अध्यक्ष पद से नियुक्त किया गया था। राज्य शासन द्वारा अधिसूचना दिनांक 16 मार्च 2020 को तत्काल प्रभाव से निरस्त करता है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने उठाए थे नियुक्ति पर सवाल
मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राहुल कोठारी ने शोभा ओझा की नियुक्ति पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि सरकार ने तो कोई विज्ञापन निकला और न ही कोई संविधान के नियमों का पालन किया। यहां तक कि किसी भी प्रकार का इंटरव्यू तक नहीं किया गया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राहुल कोठारी ने कहा था कि अगर मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है तो शोभा ओझा पर कार्रवाई की जाएगी।