27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नर्सिंग घोटाले पर राजधानी में हल्लाबोल, मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ FIR कराने सड़क पर उतरे कांग्रेसी

Nursing Scam : मध्य प्रदेश कांग्रेस के आला पदाधिकारी मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने भोपाल के अशोका गार्डन थाने रवाना हुए हैं। जबकि, मंत्री सारंग के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता पहले से ही थाना परिसर में आ चुके हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए पुलिस ने थाने के करीब बेरिकेडिंग कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 18 Jul 2024, 3:06 PM IST

Nursing Scam

Nursing Scam :मध्य प्रदेश के बहुचर्चित नर्सिंग कॉलेज घोटाला दिन-ब-दिन तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस इस घोटाले के खिलाफ निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर लगातार हल्लाबोल कर रही है। इसी कड़ी में आज एक बार फिर गुरुवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सूबे की भाजपा सरकार, खास तौर पर मोहन सरकार के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में आज गुरुवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस के आला पदाधिकारी मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाने निकले हैं।

नर्सिंग घोटाले पर मंत्री वि्वास सारंग को आड़े हाथों ले रही कांग्रेस पार्टी गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए भोपाल के अशोका गार्डन थाने के लिए रवाना हो गए हैं। यहां पर वे तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन करने पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें- भोपाल में डेंगू का कहर, सामने आए 26 मरीज पॉजिटिव, 78 हुआ संक्रमितों का आंकड़ा

पुलिस ने पुख्ता इंतेजाम किए

कांग्रेस के इस हल्लाबोल प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने अशोका गार्डन थाने के आसपास बैरिकेडिंग कर ली है। अतिरिक्त पुलिस बल को भी मौके पर बुलाया गया है। कांग्रेस के इस प्रदर्शन को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ता भी अशोका गार्डन थाने पहुंच गए हैं। फिलहाल, देखना दिलचस्प होगा कि आखिर इतनी जद्दोजहद के बावजूद मद्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी कैबिनेट मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा पाते हैं या नहीं ?