21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने कांग्रेस नेता को मारी गोली, आग तापने को लेकर हुआ था विवाद

योगेश कटारे के पिता सत्यदेव कटारे मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और नेता प्रतिपक्ष थे।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Jan 02, 2020

katare_1.jpg

,,

भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री के छोटे बेटे ने कांग्रेस नेता को गोली मार दी। दोनों के बीच आग तापने को लेकर विवाद हो गया था। दरअसल, राजधानी भोपाल के भारती निकेतन में पूर्व गृहमंत्री सत्यदेव कटारे के छोटे बेटे योगेश कटारे ने मंगलवार देर रात एक कांग्रेस नेता को गोली मार दी। कांग्रेस नेता का नाम इकबाल खान है और वो भोपाल जिला के महामंत्री हैं। बता दें कि सत्यदेव कटारे कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे हैं।

आग तापने को लेकर हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच अलाव में आघ तापने को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद योगेश कटारे ने कांग्रेस नेता इकबाल खान को गोली मार दी। गोली इकबाल खान की ऊंगली में लगी। घटना के बाद गोविंदपुरा थाना पुलिस ने योगेश कटारे के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी योगेश कटारे को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

गोली पेट में लगती
इकबाल खान ने बताया कि योगेश कटारे ने जैसे ही पिस्टल निकाली तभी उसने जोर से पिस्टल पकड़ ली। पिस्टल की नाल ऊंगली पर थी। जिस कारण से गोली ऊंगली में लगी। अगर पिस्टल नहीं पकड़ता तो गोली पेट में लगती।

गृहमंत्री थे पिता
योगेश कटारे के पिता सत्यदेव कटारे मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और नेता प्रतिपक्ष थे। सत्यदेव कटारे मध्यप्रदेश के कद्दावर कांग्रेस नेता थे। सत्‍यदेव कटारे, भिंड जिले की अटेर विधानसभा से विधायक रहे। सत्यदेव कटारे मोतीलाल वोरा के कार्यकाल में 1989 से 1990 तक परिवहन और जेल के सहायक मंत्री रहे। दिग्विजय सिंह के पहले कार्यकाल में सत्यदेव कटारे 1993 से 1995 तक मध्‍यप्रदेश के गृह राज्‍यमंत्री रहे। 1995 से 1998 के दौरान वे खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री रहे। सत्यदेव कटारे का निधन 21 अक्टूबर 2016 में हुआ। योगेश कटारे के छोटे भाई हेमंत कटारे भी अटेर से विधायक रह चुके हैं। एक छात्रा ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।