4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कागजों में नहर के चल रहे मेंटेनेंस के भ्रष्टाचार पर कांग्रेस मुखर, कलेक्टर को लिखा खत

- कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर को खत लिखकर अफसरों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग- कुकर्रा ब्लॉक की नहर का अधिकारी पिछले 12 सालों से कागजों में कर रहे मेंटनेंस- पत्रिका ने प्रमुखता से उजागर किया है अधिकारियों के काले खेल को

less than 1 minute read
Google source verification
nahar.jpg

भोपाल@रूपेश मिश्रा

डिंडौरी जिले के ग्राम पंचायत खरगवारा के ग्राम कुकर्रा की नहर का जल संसाधन विभाग के अधिकारी पिछले 12 वर्षों से कागजों पर मेंटनेंस कर रहे थे। विभाग के इस पूरे भ्रष्टाचार को पत्रिका ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद आज डिंडौरी जिला कांग्रेस कमेटी ने इस भ्रष्टाचार को लेकर जिला कलेक्टर को पत्र लिखा है। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने कलेक्टर को पत्र में लिखा कि ग्राम कुकर्रा में नहर मरम्मत के नाम पर हुए भ्रष्टाचार की जांच कराकर किसानों के साथ अन्याय कर रहे अधिकारियों पर आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।

ये है पूरा मामला

डिंडौरी जिले के मेहंदवानी जनपथ पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खरगवारा स्थित कुकर्रा में बनी एक नहर का पिछले 12 सालों से कागजों में मेंटेनेंस किया जा रहा है। हैरानी की बात ये है कि जिस नहर का भ्रष्टाचारी हर साल मेंटेनेंस कर रहे हैं वहां कुछ काम हो ही नहीं रहा। यानी हर साल कागजों में मेंटेनेंस कर लाखों रूपए हजम कर लिए गए।

किसानों को पिछले 12 साल में नसीब नहीं हुआ एक बूंद पानी
कुकर्रा में बने जलाशय से 585 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई का लक्ष्य रखा गया है। और इसके अंतर्गत करीब तीन गांव आते हैं। और तीनों गांव की आबादी के जीवन यापन का प्रमुख जरिया खेती है। लेकिन शर्म की बात ये है कि पिछले 12 साल से गांव के एक भी किसान को एक बूंद पानी सिंचाई के लिए नसीब नहीं हुआ है। ऐसे में सवाल ये खड़ा होता है कि जिस जलाशय और नहर से किसानों को पानी ही नहीं मिल रहा है तो फिर किस नहर का मेंटेनेंस पिछले 12 सालों से किया जा रहा है।

Story Loader