
MP कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एक पद छोडऩे की पेशकश की
भोपाल। कांग्रेस विधायक (MLA) जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष पद छोडऩे की पेशकश की है। उन्होंने कमलनाथ (Kamalnath) से आग्रह किया है कि इस पद की जिम्मेदारी किसी अन्य को दे दी जाए। इसको लेकर उन्होंने ट्वीट भी किया है। मालूम हो पटवारी मीडिया विभाग के अध्यक्ष होने के साथ ही प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भी है।
कांग्रेस के उदयपुर (Udaipur) चिंतन शिविर में एक व्यक्ति एक फार्मूला पर मंथन हुआ। तय किया गया कि एक व्यक्ति एक पद पर ही रहे, इसी के तहत एक से अधिक पदों पर जमे व्यक्तियों पर पद छोडऩे का दबाव बना है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पहले ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ चुके हैं। इसके पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ नेता प्रतिपक्ष भी थे। अब नेता प्रतिपक्ष पद की जिम्मेदारी कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक डॉ. गोविंद सिंह को दी गई है। इसी प्रकार मध्यप्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी हाल ही में अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं। यानी अब अब इनके पास केवल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ही रहेगी।
मालूम हो अशोक सिंह प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष होने के साथ कोषाध्यक्ष भी हैं। साथ ही ये ग्वालियर ग्रामीण के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। विभा पटेल मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष के साथ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता हैं। इसी प्रकार कई अन्य नेता भी दोहरी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
यह निर्णय हुआ चिंतन शिविर में
उदयपुर में हाल ही में आयोजित चिंतन शिविर में एक व्यक्ति एक फार्मूला पर मंथन हुआ। तय किया गया कि एक व्यक्ति एक पद पर ही रहे, इसी के तहत एक से अधिक पदों पर जमे व्यक्तियों पर पद छोडऩे का दबाव बना है।
Published on:
25 May 2022 11:30 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
