31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

EXTRA SHOT: जानें वो कारण जिनके चलते सुर्ख़ियों में रहे दिग्विजय…

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भले इन दिनों प्रदेश सचिवालय में फर्जी नियुक्ति मामले को लेकर चर्चा में हो।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amitabh Gunjan

•

Updated: 15 Oct 2015, 7:07 PM IST

#digvijay singh, controversy of digvijay singh, sa

#digvijay singh, controversy of digvijay singh, sarla misra murder case, amrita rai, mohan bhagwat, owaisi, facebook post, digvijay twitter handle, mp news, bhopal news

( फाइल फोटो)
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भले इन दिनों विधानसभा सचिवालय में फर्जी नियुक्ति मामले को लेकर चर्चा में हो। लेकिन दिग्विजय का विवादों से पुराना नाता रहा है। कभी वो भाजपा और संघ पर टिपण्णी करके चर्चा में रहते हैं तो कभी अपने विवाह को लेकर। हाल ही में वो सारला मिसरा काण्ड को लेकर भी सुर्ख़ियों में रह चुके हैं। आइए हम बताते पिछले दिनों दिग्विजय किन मामलों को लेकर विवादों में रहे...

मोहन भागवत और ओवैसी की फोटो को किया था ट्विट
पिछले दिनों कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की तरफ से ट्विटर पर शेयर एक तस्वीर को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। इस तस्वीर में आधा चेहरा आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का और आधा ओवैसी का था। तस्वीर को लेकर ओवैसी की तरफ से काफी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई थी।


(दिग्विजय सिंह द्वारा ट्विट की गई फोटो)

शादी को लेकर चर्चा में रहे थे दिग्विजय
अपने से 22 साल छोटी अमृता राय से शादी करके भी दिग्विजय चर्चा में आए थे। 68 वर्षीय दिग्विजय अपने से 22 साल छोटी 44 वर्षीय अमृता राय से शादी की बात कबूली थी। दिग्विजय ने चेन्नई में सात फेरे लिए थे। पिछले साल इन दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। जिसके बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया था।

अमृता ने फेसबुक पोस्ट पर कबूला सच
अमृता ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिये बताया, मैंने दिग्विजय सिंह के साथ हिंदू रीति-रिवाजों से शादी कर ली है और इसकी कानूनी मान्यता भी हासिल कर ली है। अमृता ने आगे लिखा, मेरे बुरे वक्त में साथ देने वाले लोगों को तहे दिल से शुक्रिया। अमृता ने लिखा कि करीब डेढ़ साल काफी टेंशन वाला रहा। मेरे साथ अपराधी जैसा बर्ताव हुआ, मेरी कोई गलती नहीं थी। फिर भी मेरे लिए गंदी भाषा का इस्तेमाल किया गया। जिन्हें प्यार के बारे में कुछ पता ही नहीं, उन्होंने सोशल मीडिया पर मुझे शर्मसार करने की कोशिश की। मैं चुप रही और मैंने खुद पर और दिग्विजय के लिए अपने प्यार पर भरोसा बनाए रखा।

(दिग्विजय, अमृता की वायरल हुई फोटो)

सरला मिसरा हत्याकांड
सरला मिसरा हत्याकांड को लेकर भी दिग्विजय सुर्ख़ियों में रह चुके हैं। 18 साल पहले हुई एक कांग्रेसी नेता सरला मिश्रा की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग उठने लगी थी। सरला के परिवार का आरोप है कि उनकी मौत के पीछे कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह और उनके भाई लक्ष्मण सिंह का हाथ था। 14 फरवरी 1997 को कथित तौर पर सरला मिश्रा ने खुद को आग के हवाले कर दिया था। गंभीर रूप से झुलसे मिश्रा की घटना के पांच दिन दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी। दिग्विजय सिंह उस समय प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। इस मामले में मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक विश्वास सारंग ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चिट्ठी लिख सरला मिश्रा की मौत मामले में जांच की मांग की थी।