2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिखने लगा चौथी लहर का खौफ: 28 दिन बाद एक दिन में लगे पांच हजार से ज्यादा डोज

कोरोना के बढ़ते मामलों का डर, फिर टीका लगवाने पहुंचे लोग, एक सप्ताह बाद स्कूलों की छुट्टियां, सेकेंड डोज के लिए बढ़ी बच्चों की भीड़
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sumeet Pandey

•

Updated: 26 Apr 2022, 12:14 AM IST

दिखने लगा चौथी लहर का खौफ:  28 दिन बाद एक दिन में लगे पांच हजार से ज्यादा डोज

corona vacination

भोपाल. कोरेाना के बढ़ते आंकड़ों को देख एक बार फिर वैक्सीनेशन को लेकर सेंटरों पर भ्रीड़ नजर आने लगी है। सोमवार को शहर के टीकाकरण केन्द्रों पर भीड़ लगी रही। कोविन पोर्टल के अनुसार शहर में सोमवार को वैक्सीन के 5372 डोज लगाए गए। इससे पहले 28 मार्च को 5735 लोगों ने वैक्सीन के डोज लिए थे। विशेषज्ञों का कहना है कि आसपास के राज्यों में कोरेाना के बढ़ते मामलों को देख लोगों ने एक बार फिर वैक्सीन की तरफ रुख कर लिया है। मालूम हो कि शहर में बीते कुछ दिनों से टीकाकरण अभियान पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ था।

स्कूलों में लगी सेकेंड डोज की भीड़

इधर सोमवार काे स्कूलों में 12 से 14 साल की उम्र के वर्ग में भी टीकाकरण हुआ। स्कूलों में खासकर बच्चों के सेकेंड डोज के लिए सेशन आयोजित किए गए। मालूम हो कि भोपाल में 23 मार्च से 12 से 14 वर्ष के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू किया गया है। इस वैक्सीन का पहला डोज लग जाने के 28 दिन बाद दूसरा डोज लगाया जाता है। गत 20 अप्रेल को 28 दिन पूरे हो चुके हैं। ऐसे में अब बच्चों को सेंकेंड डोज लगाया जा रहा है।

भोपाल में अब तक सिर्फ 55 हजार बच्चों को लगा पहला डोज

23 मार्च से शुरू हुए बच्चों के वैक्सीनेशन में अब तक भोपाल में सिर्फ 55 हजार बच्चों को वैक्सीन का पहला डोज लग सका है। जबकि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार भोपाल जिले में कुल 86 हजार बच्चों को टीका लगना है। जिला टीकाकरण अधिकारी ने जो योजना बनाई थी उसके अनुसार 23 मार्च से शुरू होकर 10 अप्रेल तक सभी 86 हजार बच्चों को वैक्सीन का पहला डोज लग जाना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब अधिकारियों का तर्क है कि परीक्षाओं के बाद ज्यादातर बच्चे छुटटी मना रहे हैं और कुछ ने स्कूल आना बंद कर दिया है। इसलिए टीकाकरण कार्यक्रम धीमा पड़ा है। वहीं दूसरी ओर गर्मी तेज होने के कारण भी बच्चे टीका लगवाने से परहेज कर रहे हैं।