
Pre-Monsoon (एमपी में प्री-मानसूनी एक्टिविटी तेज Photo Source- Patrika)
Orange Alert :मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री में अभी कुछ समय शेष है। लेकिन, प्री- मानसून एक्टिविटी लगातार तेज होती जा रही है। ऐसे में राजधानी भोपाल स्थित राज्य मौसम विभाग की ओर से सूबे के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, भोपाल और ग्वालियर जिलों में आगामी दो दिन अच्छी बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की भी संभावना जताई जा रही है। वहीं, मौसम विभाग ने सूबे के पांच जिलों में तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
एमपी में प्री मानसून की एक्टिविटी लगातार तेज होती जा रही है। ऐसे में आज यानी सोमवार को प्रदेश के सीहोर, राजगढ़ और आगर-मालवा जिलों के लिए तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, विदिशा, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, शिवपुरी, श्योपुर, भिंड, मुरैना, दतिया, अशोकनगर, अनूपपुर, गुना, बैतूल, रायसेन, खंडवा, हरदा, बुरहानपुर, शाजापुर, देवास, रतलाम, मंदसौर, नीमच, पांढुर्णा, डिंडोरी, बालाघाट, सिवनी और मंडला जिले में बारिश की संभावना जताई गई है।
इधर, जबलपुर, खरगोन, नरसिंहपुर, सिंगरौली, सीधी, सागर, सतना, शहडोल, बड़वानी, अलीराजपुर, उमरिया, रीवा, मैहर, मऊगंज, टीकमगढ़, दमोह, छतरपुर, कटनी, निवाड़ी, पन्ना, झाबुआ और धार जिले में धूप खिली रह सकती है। इन जिलों में पानी गिरने की संभावना नहीं है।
लगातार बदलते मौसम का असर तापमान पर भी दिखाई देने लगा है। प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। इनमें शिवपुरी सबसे ठंडे शहरों में शामिल रहा, जहां अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
खजुराहो, दतिया, नौगांव और मंडला में अब भी पारा 40 डिग्री या उससे ऊपर बना हुआ है, लेकिन प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी की तीव्रता कम हो गई है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि प्री-मानसून सिस्टम की सक्रियता आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है, जिससे कई जिलों में राहत भरी बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं।
Published on:
15 Jun 2026 11:43 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
