15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल रेल मंडल के ‘8 स्टेशनों’ का होगा रि-डेवलपमेंट, लगाई जाएंगी 40 लिफ्ट

Bhopal Platform Redevelopment: भोपाल मंडल के आठ स्टेशनों पर प्लेटफार्म की ऊंचाई बढ़ाने का काम किया जाएगा। इसके लिए रेलवे करीब 26.78 करोड़ रुपए खर्च करेगा।

2 min read
Google source verification
Bhopal Railway Division: स्टेशनों का होगा रि-डेवलपमेंट (Photo Source - Patrika)

Bhopal Railway Division: स्टेशनों का होगा रि-डेवलपमेंट (Photo Source - Patrika)

Bhopal Railway Division:मध्यप्रदेश के भोपाल रेल मंडल के इटारसी-बीना रेलखंड में निचले प्लेटफार्म वाले रेलवे स्टेशनों को जल्द ही नए एलएचबी कोच की हाइट तक ऊंचा किया जाएगा। बरसों पहले बनकर तैयार इन रेलवे स्टेशन पर रेलवे के नए कोच के दरवाजे और सीढ़ी की हाइट दो फीट तक ऊंची रहती है। इसके चलते इन स्टेशनों पर ट्रेनों पर चढ़ने और उतरने के दौरान अक्सर हादसे सामने आ रहे थे।

सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया, भोपाल मंडल के इन आठ स्टेशनों पर प्लेटफार्म की ऊंचाई बढ़ाने का काम किया जाएगा। इसके लिए रेलवे करीब 26.78 करोड़ रुपए खर्च करेगा। इस काम का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में होने वाली दिक्कतों को कम करना और सफर को अधिक सुरक्षित बनाना है। रेलवे ने इस काम को पूरा करने के लिए 18 महीने की समय सीमा तय की है।

ट्रेन में चढ़ना-उतरना होगा आसान

वर्तमान में कई छोटे और मध्यम श्रेणी के स्टेशनों पर प्लेटफार्म अपेक्षाकृत नीचे हैं। ऐसे में यात्रियों को ट्रेन में चढ़ते समय एक बड़ा कदम ऊपर रखना पड़ता है। कई बार भारी सामान होने पर यह काम और मुश्किल हो जाता है। प्लेटफार्म ऊंचे होने के बाद ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच ऊंचाई का अंतर काफी कम हो जाएगा। इससे यात्रियों को आसानी से ट्रेन में प्रवेश करने और बाहर निकलने में मदद मिलेगी।

8 स्टेशनों पर हाई लेवल होंगे प्लेटफार्म

ओबेदुल्लागंज स्टेशन पर एक प्लेटफार्म, मिसरोद में तीन प्लेटफार्म, सूखी सेवनिया में दो, दीवानगंज में दो, सलामतपुर में दो, सुमेर में दो, गुलाबगंज में एक और पबई स्टेशन पर दो प्लेटफार्म को हाई लेवल बनाया जाएगा। इन स्टेशनों पर रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं। प्लेटफार्म की ऊंचाई ट्रेन के दरवाजे के मुकाबले कम होने के कारण यात्रियों को चढ़ने और उतरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

भोपाल स्टेशन में लगेंगी 40 लिफ्ट

जानकारी के लिए बता दें री-डेवलपमेंट योजना के तहत स्टेशन पर कुल 40 लिफ्ट लगाने का प्रस्ताव है। यह सुविधा खासतौर पर बुजुर्ग यात्रियों, दिव्यांगजनों, महिलाओं और भारी सामान लेकर यात्रा करने वालों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। वर्तमान में कई यात्रियों को सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में परेशानी होती है, लेकिन नई व्यवस्था में उन्हें काफी राहत मिलेगी।

दूसरी ओर स्टेशन में लगातार यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नए फुट ओवरब्रिज (एफओबी) भी बनाने का फैसला लिया गया है। इससे प्लेटफार्मों के बीच आवाजाही आसान होगी और भीड़ का दबाव कम होगा। वर्तमान में कई बार ट्रेनों के एक साथ आने पर फुट ओवरब्रिज पर भीड़ बढ़ जाती है, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है।