
दूसरे राज्यों से फैल रहा है प्रदेश में कोरोना संक्रमण, अब अंतर्राजीय सीमाओं पर इस तरह होगी निगरानी
भोपाल/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस तेजी से अपने पाव पसार रहा है। हालिया आंकड़ों पर गौर करें तो सुक्रवार रात तक प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 21 हजा़र के पार जा पहुंची है। वहीं, 698 लोग अब तक अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, संक्रमण के फैलाव में तेजी अनलॉक किये जाने के बाद से आई है। वहीं, सरकार का मानना है कि प्रदेश में संक्रमण का फैलाव बाहरी राज्यों से हो रही आवाजाही के चलते बढ़ रहा है। ऐसे में प्रदेश की सभी अंतर्राजीय सीमाओं पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिये गए हैं।
पढ़ें ये खास खबर- अभी बारिश के लिए करना होगा इंतज़ार, इस दिन से लगेगी सावन की झड़ी
सुनिश्चित की जाएगी प्रदेश में आने वाले की टेस्टिंग
सरकार ने प्रदेश की सभी अंतर्राजीय सीमाओं पर विशेष निगरानी करने को कहा है। गृह विभाग द्वारा सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देश जारी किये जा चुके हैं, जिसमें कोरोना संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत अंतर्राजीय सीमा पर विशेष निगरानी रखी जाए। साथ ही, प्रदेश में एंट्री करने वाले हर व्यक्ति की टेस्टिंग सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना समीक्षा बैठक के दौरान भी इस संबंध में निर्देश दिये थे।
बाहरी राज्यों के अधिक संक्रमित जिलों से आने वालों की रहेगी ये व्यवस्था
अपर मुख्य सचिव गृह एस.एन मिश्रा द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि, प्रदेश की अंतर्राजीय सीमाओं पर स्थित सभी जिलों के लिए ये जरूरी है कि, वो पड़ौसी राज्य के जिलों में संक्रमण की स्थिति का निरंतर अनुसरण करें। जहां संभव हो वहां अंतर्राजीय सीमा पर लोगों की आवाजाही नियंत्रित करने के भी उपाय करें। निर्देश के मुताबिक, अनेक जिलों में ये व्यवस्था की गई है कि, पड़ोसी राज्यों से संक्रमित प्रभावित जिलों से आने वाले लोग जिले के कंट्रोल रूम में अपने आगमन की सूचना देते हैं, जिससे स्वास्थ संबंधित जांच की जा सके। कलेक्टरों को दिये गए निर्देश में इस व्यवस्था का कड़ाई से पालन करने की बात कही गई है।
Updated on:
18 Jul 2020, 4:29 PM IST
Published on:
18 Jul 2020, 4:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.