भोपाल

मां के दुलारे हैं पढ़ाई में अव्वल रहे वेंकटेश, जानिए क्रिकेट खेलना कैसे किया शुरू

मध्यप्रदेश के इंदौर के वेंकटेश IPL का नया सितारा बन गए हैं। आलराउंडर वेंकटेश ने अपने आईपीएल करियर का यह पहला शतक लगाया है। वे बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने महज 49 गेंदों में शतक ठोंक दिया।

less than 1 minute read
Apr 17, 2023
इंदौर के वेंकटेश IPL का नया सितारा बन गए

भोपाल. केकेआर के लिए IPL 2023 में वेंकटेश अय्यर ने पहला शतक लगाया। इसी के साथ मध्यप्रदेश के इंदौर के वेंकटेश IPL का नया सितारा बन गए हैं। आलराउंडर वेंकटेश ने अपने आईपीएल करियर का यह पहला शतक लगाया है। वे बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने महज 49 गेंदों में शतक ठोंक दिया। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 9 छक्के लगाए।

आईपीएल 2023 के 22वें मैच में खेली इस पारी की बदौलत अब वे इंदौर, एमपी से निकलकर देश-दुनिया में भी छा गए हैं। इंदौर में 25 दिसंबर 1994 को जन्में वेंकटेश को आईपीएल खेलने का मौका पहली बार सन 2021 में मिला था। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही जोरदार बल्लेबाजी की थी और महज 27 बॉल पर 41 रन बना डाले थे।

वेंकटेश बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं पर दाएं हाथ के तेज गेंदबाज भी हैं। खास बात यह है कि वेंकटेश पढ़ाई में अव्वल थे और उन्हें क्रिकेट से अधिक लगाव नहीं था। आमतौर पर मां अपने बच्चों को खेलने कूदने की बजाए पढ़ाई पर फोकस करने को कहती हैं लेकिन वेंकटेश की मां बिल्कुल अलग थीे, उन्होंने अपने बेटे को क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया।

इंदौर में एक जन्मे वेंकटेश ने यहीं के सेंट पॉल स्कूल में पढ़ाई की- 29 साल के वेंकटेश का जन्म तमिल परिवार में 25 दिसंबर 1994 को हुआ था। इंदौर में एक जन्मे वेंकटेश ने यहीं के सेंट पॉल स्कूल में पढ़ाई की। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूट आप मैनेजमेंट स्टडीज से कालेज की पढ़ाई पूरी की। सन 2018 में उन्हें बेंगलुरु की कंपनी ने नौकरी भी दी लेकिन उन्होंने इसे छोड़ दिया था।

Published on:
17 Apr 2023 10:55 am
Also Read
View All

अगली खबर