2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिसकर्मियों के टोकने पर रात में सड़क पर खड़े नशे में धुत बदमाशों ने चाकू-रॉड से किया जानलेवा हमला

आरक्षक और प्रधान आरक्षक गंभीर घायल, पुलिस ने दिन भर कार्रवाई कर तोड़े कब्जे, मकान खाली करवाए, पांच गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sumeet Pandey

•

Updated: 24 Jul 2021, 1:11 AM IST

पुलिसकर्मियों के टोकने पर रात में सड़क पर खड़े नशे में धुत बदमाशों ने चाकू-रॉड से किया जानलेवा हमला

पुलिसकर्मियों के टोकने पर रात में सड़क पर खड़े नशे में धुत बदमाशों ने चाकू-रॉड से किया जानलेवा हमला

भोपाल. हमीदिया अस्पताल के पास चाय की दुकान पर गुरुवार रात 12 बजे सड़क घेरकर खड़े बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया। नाइट पेट्रोलिंग पर पहुंचे प्रधान आरक्षक विजय कुमार एवं आरक्षक विजय बहादुर यादव ने उन्हें मौके से हटने के लिए कहा। इससे तैश में आए नशे में धुत बदमाश अर्ससलाम, आसेर शाह उर्फ आसू, हैदर, अली, जैद, मुद्दस्सिर, उमर उर्फ पन्नी, साहिल एवं रेहान ने चाकू और रॉड से पुलिस कर्मियों पर हमला बोल दिया। इस हमले में आरक्षक विजय बहादुर की पीठ में बदमाशों ने चाकू घौंप दिया जबकि प्रधान आरक्षक विजय के सिर पर प्राण घातक वार किया। आरक्षक ने चाकू का दूसरा वार अपने हाथ से पकड़कर रोक
लिया जिससे उसके हाथ में बड़ा गहरा घाव हो गया। इधर घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। इसकी आड़ में सभी बदमाश मौके का फायदा उठा कर वहां से भाग निकले। आसपास के अन्य लोगों ने घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल उठाकर हमीदिया अस्पताल में भर्ती करवाया।

एएसपी रामसनेही मिश्रा ने बताया कि इस हमले के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी हमलावरों के अतिक्रमणों को शुक्रवार को तोड़ दिया। आरोपियों के कब्जे वाले मकानों को भी तोड़ दिया गया जबकि किराए से रहने वाले आरोपियों के मकान खाली करवाकर सामान सड़क पर फेंक दिया गया। शाम को सभी आरोपियों का जुलूस कोहेफिजा थाने से निकाला गया। अली, मुद्दस्सिर, साहिल एवं रेहान फरार हैंं जिनकी तलाश जारी है।

दोनों पुलिसकर्मी कोहेफिजा थाने से 200 मीटर दूर हमीदिया अस्पताल के पास पार्किंग के पास ड्यूटी पर थे। इस दौरान पार्किंग के पास दुकानों पर आरोपी देर रात तक बैठे थे। आरक्षक विजय बहादुर ने उन सभी से वहां से जाने के लिए कहा था, लेकिन बार-बार कहने पर भी आरोपी वहां से नहीं गए। इसके बाद हवलदार और आरोपियों के बीच कहासुनी हो गई। फिर आरोपियों ने विजय के पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। जब विजय पर हमला किया, तो मौके पर मौजूद लोगों में से किसी ने उसकी मदद तक नहीं की। सभी दुकानदार मौके पर हॉकर्स कॉर्नर की आड़ में कब्जा किए बैठे थे जिसे पुलिस ने शुक्रवार को हटा दिया। कोहेफिजा थाना प्रभारी अनिल बाजपेयी ने बताया कि बदमाशों ने हमीदिया के पास गुमठियों को अपना ठिकाना बना लिया था।

पुलिस पर हाल ही में ये तीसरा हमला
पहला हमला- लॉकडाउन का पालन कराने पहुंचे हनुमानगंज थाने के सब इंसपेक्टर एवं दो पुलिस कर्मियों पर काजी कैंप में दुकानदार ने खोलती चाय फेंककर घायल कर दिया था। यहां महिलाओं ने बोतलें फेंकी थीं।
दूसरा हमला- खानूगांव में पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस जवान के साथ जिप्सी में हथियारबंद लोगों ने टोकने पर मारपीट कर दी थी। वायरलेस सेट तोड़कर सभी आरोपी फरार हो गए थे।

हमले के सभी आरोपियों का पता चल गया है। पांच गिरफ्तार हो गए हैं। घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
रामसनेही मिश्रा, एएसपी