2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वॉट्स एप, मैसेंजर और इंस्टाग्राम पर लड़की का मैसेज आए तो Alert, कभी भी बन सकता है आपका निर्वस्त्र वीडियो

  -सोशल मीडिया और वीडियो कॉल के जरिए निशाना बना रहे जालसाज- मीठी बातों में ना आना हो जाओगे कंगाल

2 min read
Google source verification
gettyimages-1474346743-170667a.jpg

Cyber crime

जबलपुर। साइबर अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। साइबर अपराधी वॉट्स एप, मैसेंजर और इंस्टाग्राम पर अनजान आइडी और नम्बर से वीडियो कॉल कर सेक्सटॉर्शन का धंधा किया जा रहा है। उधर, शहर में कई ऐसे गिरोह भी सक्रिय हैं, जो बुजुर्गों को अपना निशाना बना रहे हैं। हाल ही में मदन महल में एक मामला सामने आया, जिसमें साइबर ठगों ने एक वृद्ध का अश्लील वीडियो बनाया और लाखों रुपए ऐंठ लिए। इससे पहले कुछ मामले साइबर सेल के पास भी पहुंचे हैं। सेक्सटॉर्शन का शिकार हुए लोगों ने ब्लैकमेलर्स को मोटी रकम भी चुकाई, लेकिन यह क्रम बंद नहीं हुआ।

ऐसे करते हैं ब्लैकमेल

साइबर अपराधी ठगी करने के लिए वीडियो कॉल करते हैं। कॉल रिसीव होने पर किसी युवती या महिला का आपत्तिजनक वीडियो दिखाते हैं। इस दौरान स्क्रीन रिकॉर्डर ऑन रखा जाता है। आरोपी स्क्रीन रिकॉर्ड कर कॉल रिसीव करने वाले को भेजते हैं। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपए ऐंठते हैं। वहीं ऑफलाइन में गिरोह के गुर्गे आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हैं।

ऐसे बना रहे शिकार

1. एलआइसी के रिटायर्ड एडीएम का दो आरोपियों ने निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया और 62 लाख 64 हजार रुपए ऐंठ लिए। आरोपी उनका घर भी हड़पना चाहते थे। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

2. 60 वर्षीय कारोबारी को अनजान नम्बर से वीडियो कॉल आया। कॉल रिसीव किया तो एक युवती आपत्तिजनक स्थिति में नजर आई। कुछ देर बाद कॉल कट गई और उसी नम्बर से रुपयों की मांग की जाने लगी। रुपए नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। कारोबारी ने पहले तो कुछ रकम दी, बाद में साइबर सेल में शिकायत की।

3.भोपाल के आदित्य कुमार ने बताया कि देर रात वो ट्विटर चला रहे थे। तभी उनके पास एक लड़की का मैसेज आया और वो लड़की पहले ट्विटर के मैसेंजर में चैट करती रही। फिर वाट्सएप कॉल करने के लिए जिद करने लगी। इस दौरान लड़की अश्लील बातें भी कर रही थी। आदित्य ने बताया कि लड़की से वाट्सएप नंबर साझा करने के बाद उसने अपनी जानकारी नहीं दी, लेकिन कई तस्वीरें भेजीं, जिसके बाद उन्हें फ्रॉड का अंदेशा हुआ।

4.35 वर्षीय युवा कारोबारी ने बताया कि टेलीग्राम पर एक दिन एक लड़की का मैसेज आता है। तीन दिनों तक बातचीत चलती रहती है। उसके बाद में वाट्सएप पर हम दोनों एक-दूसरे को फोटो भेजने लगते हैं। भरोसा होने के बाद वीडियो कॉल शुरू हुआ। इस बात का अहसास हुआ कि जैसे वीडियो कॉल में सामने कोई लड़की नहीं बल्कि वीडियो प्ले किया गया हो। जिसके बाद उसे फ्रॉड होने का अहसास हुआ।

फ्रॉड से बचने इन बातों का रखें ध्यान

-तत्काल पुलिस को सूचना दें...

-अनजान लोगों से अपनी निजी जानकारी शेयर न करें, ना ही उन्हें अपना फोन दें।

-किसी के साथ अनजान जगहों पर जाने से बचें।

-हाल ही में यदि किसी से दोस्ती हुई है तो उसकी बातों में ना आएं।

-यदि कोई ब्लैकमेल करता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

-अनजान नम्बर से आने वाले वीडियो और वाइस कॉल रिसीव न करें।

-यदि कॉल रिसीव करते हैं तो मोबाइल का फ्रंट कैमरा बंद कर दें।

-रुपए मांगे जाने पर ट्रांजेक्शन न करें, तत्काल पुलिस से शिकायत करें।

जिस नम्बर या आइडी से कॉल आया है, उसे ब्लॉक कर दें।

साइबर अपराध में सतर्कता सबसे ज्यादा जरूरी है। यदि आप किसी को जानते नहीं हैं तो उससे सोशल मीडिया के माध्यम से संभल कर बातचीत करें और अगर किसी ट्रैप का शिकार होते हैं तो तत्काल हेल्पलाइन नंबर या पुलिस की मदद लें। -योगेश देशमुख, एडीजी, साइबर पुलिस, मप्र

Story Loader