14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजधानी के सबसे बड़े अस्पताल में शव तक नहीं हैं सुरक्षित! जानिये क्या हो रहा है इनके साथ

मर्चुरी में शव रखने के लिए सुरक्षित कूलर होने का दावा, फिर भी बड़ी लापरवाही...

2 min read
Google source verification
rats in hospital

राजधानी के सबसे बड़े अस्पताल में शव की आंख कुतर गए चूहे

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया अस्पताल के परिसर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग महिला के शव की आंखों को चूहों ने कुतर लिया है। इस मामले के सामने आने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सख्त कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार अव्यवस्थाओं से जूझ रहे हमीदिया अस्पताल में एक और बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल की मर्चुरी में महिला के शव को चूहों ने कुतर दिया। रविवार रात अस्पताल की मर्चुरी में बैरागढ़ के रिटायर्ड सेक्शन ऑफिसर जीपी भदौरिया की पत्नी उर्मिला का शव लाया गया था। इसकी मौत दूसरी मंजिल से गिरने से हो गई थी।

सोमवार सुबह जब कर्मचारियों ने शव देखा, तब तक उसकी बायीं आंख चूहे कुतर चुके थे। हालांकि इस लापरवाही को अस्पताल प्रबंधन स्वीकार करने को तैयार नहीं है।

डेढ़ साल पहले भी हमीदिया पर लगा दाग
करीब डेढ़ साल पहले हमीदिया अस्पताल परिसर में गुलाब बाई (60) बेहोशी की हालात में मिली थी। अस्पताल परिसर में बनाए गए शेड में महिला का उपचार चल रहा था। वहां उसकी मौत हो गई थी। लाश दो दिन तक शेड में पड़ी रही और इस दौरान चूहों ने उसे बुरी तरह से कुतर दिया था। घटना के बाद मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए अस्पताल अधीक्षक और मेडिकल कॉलेज के डीन को पद से हटा दिया था।

मर्चुरी में चूहे नहीं
मेडिको लीगल डायरेक्टर डॉ. अशोक शर्मा के अनुसार मर्चुरी में चूहे या छछूंदर जैसा कुछ नहीं है। चूहे दूर रखने दवाएं व उपकरण हैं। शव सुरक्षित कूलर में रखा जाते हैं। होता यह है कि शव पहले से ही क्षतविक्षत होते हैं। घरों में ही चूहे शव कुतर जाते हैं।

महिला का शव रात में अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया था। सुबह उसकी बाईं आंख में चूहे द्वारा कुतरे जाने के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
- राकेश शर्मा, एएसआई, बैरागढ़