15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिग्विजय बोले- कोई भूल चूक हुई हो तो 15 साल बाद माफ कर दो

लोग मुझे कर्मचारी विरोधी कहते हैं, लेकिन मैं ऐसा नहीं हूं

2 min read
Google source verification
digvijay singh

दिग्विजय बोले- कोई भूल चूक हुई हो तो 15 साल बाद माफ कर दो

भोपाल. कर्मचारियों के साथ होली मिलन के बहाने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बुधवार को माफी मांग ली। उन्होंने मंत्रालयीन कर्मचारियों के साथ बैठक कर कहा कि अगर कोई भूल चूक हुई हो तो माफ कर दो। लोग मुझे कर्मचारी विरोधी कहते हैं, लेकिन मैं ऐसा नहीं हूं। मालूम हो कि समय समय पर कर्मचारी संगठन दिग्विजय सिंह की सरकार को हटाने का दावा करते रहे हैं। ऐसे में भोपाल सांसद चुनाव प्रत्याशी दिग्विजय सिंह कर्मचारियों को साधने कर्मचारी संघ कार्यालय माता मंदिर पर होली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि उनके शासन काल में कर्मचारियों के हित की कई योजनाएं जैसे मंहगाई भत्ता, अनुकंपा नियुक्ति चलाई गईं। इसके बावजूद मुझे आपका विरोधी बताया गया। मैं कभी कर्मचारी विरोधी नहीं रहा इसके बावजूद किसी को ऐसा लगता है तो 15 साल बाद मुझे माफ कर दें। सिंह ने जैसे ही कर्मचारियों से माफी मांगी तो पूरा हॉल तालियों की गडगड़़ाहट गूंज उठा। इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एसबी सिंह, मंत्रालयीन अध्यक्ष सुधीर नायक, अजय श्रीवास्तव, रमेश राठौर, ओपी कटियार समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

केन्द्र और राज्य में पूरी करेंगे मांग
उन्होंने कहा कि अगर आपने मुझे संसद में भेजा तो मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं कर्मचारियों की सारी मांगे पूरी करूंगा। मैं घोषणा पत्र में कही गई बातों पर अमल करेंगे।

बाबरी मस्जिद गिरने के बाद बिगड़े हालात
संत हिरदाराम की कुटिया पर मत्था टेकने पहुंचे दिग्विजय सिंह ने कहा कि 1992 में जब से बाबरी मस्जिद गिरी तब से बिगड़े भोपाल के हालात बिगड़े हैं, जिसे सुधरने में समय लगेगा। वहीं चुनाव जीतने के सवाल पर दिग्विजय सिंह बोले कि जिताने की जवाबदारी तो जनता की है और मुझे निश्चित ही जनता का आशीर्वाद मिलेगा। इससे पहले वे पहले गुफा मंदिर पहुंचे थे। यहां उन्होंने भगवान भोले के दर्शन कर अभिषेक किया।