2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब लखनऊ, हैदराबाद, अहमदाबाद के लिए मिलेगी सीधी उड़ानें पर बंद हो गई इस महानगर की फ्लाइट

Direct flights from Bhopal to Lucknow Hyderabad Ahmedabad- भोपाल एयरपोर्ट के विस्तार और यहां अत्याधुनिक सुविधाएं जुटाने के बाद समर शेड्यूल में कई नई उड़ानें मिली हैं हालांकि एक फ्लाइट बंद भी हो रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
fly.png

देश के कई महानगरों से भोपाल सीधा कनेक्ट हो रहा

Direct flights from Bhopal to Lucknow Hyderabad Ahmedabad- देश के कई महानगरों से भोपाल सीधा कनेक्ट हो रहा है। यहां से कई राज्यों के लिए सीधे उड़ानें शुरु की जा रहीं हैं। भोपाल एयरपोर्ट के विस्तार और यहां अत्याधुनिक सुविधाएं जुटाने के बाद समर शेड्यूल में कई नई उड़ानें मिली हैं हालांकि एक फ्लाइट बंद भी हो रही है।

समर शेड्यूल 31 मार्च से लागू हो रहा है। इस सीजन में भोपाल एयरपोर्ट से तीन नई फ्लाइट प्रारंभ होगी। तीनों नई फ्लाइट इंडिगो की हैं जबकि एक फ्लाइट बंद भी होगी।

गर्मियों में भोपाल से लखनऊ, हैदराबाद, अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ानें चालू की जा रहीं हैं। इनमें से कुछ जगहों के लिए विमानन कंपनियों ने बुकिंग करना भी चालू कर दिया है। लखनऊ की फ्लाइट 31 मार्च से चालू हो जाएगी। अहमदाबाद और हैदराबाद के लिए भी यहां से फ्लाइट मिलेगी। एयर इंडिया द्वारा भी यहां से दो फ्लाइट प्रारंभ करने की बात कही जा रही है।

इंडिगो, भोपाल से लखनऊ के लिए एक बार फिर फ्लाइट चालू कर रही है। यह फ्लाइट 31 मार्च से प्रारंभ होगी। इससे पहले इंडिगो भोपाल से लखनऊ फ्लाइट दो बार चालू करवाकर बंद कर चुकी है। इंडिगो ने अहमदाबाद की अतिरिक्त उड़ान की बुकिंग भी शुरु कर दी है। हैदराबाद की दूसरी फ्लाइट का भी स्लाट लिया गया है पर अभी इसकी नहीं की जा रही है।

दिल्ली के लिए एक अतिरिक्त फ्लाइट - इंडिगो दिल्ली के लिए एक अतिरिक्त फ्लाइट भी चला रही है। यह फ्लाइट बुधवार और रविवार को संचालित होगी। इधर उड़ान योजना में आगरा के लिए शुरु की गई फ्लाइट अब नहीं चलेगी। दो साल बाद अब इस फ्लाइट को बंद किया जा रहा है यानि आगरा के लिए भोपाल एयरपोर्ट से उड़ान का संचालन नहीं किया जाएगा।

Story Loader