सोशल मीडिया पर पहुंचा मंत्रियों का विवाद
भोपालPublished: May 26, 2023 12:38:35 pm
patrika newsआकाश ने भूपेंद्र पर तंज कसा, राजेंद्र सिंह ने लिखा सूरज की गर्मी से समंदर नहीं सूखा करते!


सोशल मीडिया पर पहुंचा मंत्रियों का विवाद
सागर. सागर जिले में भाजपा के दो मंत्रियों के बीच शुरू हुआ विवाद अब सोशल मीडिया पर भी दिखाई देने लगा है। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और मंत्री भूपेंद्र सिंह के पक्ष में संगठन के लोग भी उतर आए हैं। दोनों मंत्रियों के समर्थक जमकर पोस्टबाजी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर चल रहे इस वार के बीच मंत्री गोविंद राजपूत के बेटे आकाश राजपूत के पोस्ट ने सनसनी फैला दी। आकाश राजपूत ने सीधे तौर पर मंत्री भूपेंद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। हलांकि उन्होंने कुछ ही देर बाद इस पोस्ट को अपने प्लेटफार्म से हटा लिया, लेकिन तब तक यह वायरल हो चुका था।