भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के नए डायरेक्टर डॉ. विनोद शर्मा होंगे। वे अभी एम्स दिल्ली के डर्मेटोलॉजिस्ट विभाग के एचओडी के रूप में पदस्थ हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव सुनील शर्मा के मुताबिक डॉ.शर्मा जल्द ही भोपाल एम्स में वाइनिंग दे देंगे। गौरतलब है कि बीते साल 21 मई को डॉ. संदीप कुमार के इस्तीफे के बाद ही यह पद खाली था। स्थाई डायरेक्टर नहीं होने से एम्स में कई विकास कार्य अटके हुए थे। वहीं संस्थान का निर्माण कार्य भी तय समय से करीब चार साल पीछे चल रहा है।