दुबई जा रहे हैं तो टीनएजर्स को क्या जरूर दिखाएं
भोपालPublished: Oct 24, 2022 01:03:51 am
दुनिया में कई देश हैं, जो पर्यटन के लिए फेमस हैं पर आप कहीं विदेश घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो दुबई बेस्ट है।


museum of the future DUBAI
दुबई शहर को पर्यटकों के लिए खास डिजाइन किया है। यहां की साफ-सफाई और खूबसूरती तो जगजाहिर है ही, मौसम और प्राकृतिक चुनौतियों से निपटकर ऐसे इंतजाम किए हैं कि आप अलग मौसम और महीने में जाएंगे तो हर बार आपको यहां कुछ अलग मिलेगा। भारत के आसपास की यह सबसे सस्ती इंटरनेशनल डेस्टिनेशन्स है। यहां भीषण गर्मी में भी आपको लगेगा ही नहीं कि आपके बाहर का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा है। गर्मी में कैसे गोल्फ की प्रैक्टिस को आप कैसे एंजॉय कर सकते हैं यह आप दुबई के टॉप गोल्फ में जाकर सीख सकते हैं। शॉपिंग से लेकर एडवेंचर तक इन्जॉय करने की कई ऐसी जगह हैं, जिनका अनुभव आपको हमेशा याद रहेगा। इस शहर में ऐसी वैरायटी है कि आप चाहें दोस्तों के साथ जाएं, परिवार के साथ या छोटे बच्चों के साथ यहां हर वर्ग के लिए और उसकी पसंद के लिए कुछ न कुछ जरूर है। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा, दुबई की रंगीन शाम में 'द यलो बोट' में बैठकर दुबई मरीन का सफर या दुनिया के सबसे बड़े शॉपिंग माल में से एक दुबई मॉल और उसके अंदर बने अंडरवाटर जू यानी दुबई एक्वेरियम के साथ यहां की डेजर्ट सफारी के बारे में आपने काफी कुछ सुना होगा। मैडम तुसाद म्यूजियम भले अब जयपुर जैसे शहर में भी खुल गए पर वहां की फिनिशिंग आपको ऐसा एहसास कराएगी कि ये मोम के पुतले अब बोल ही पड़ेगे। पर आज हम आपको बता रहे हैं इनसे कुछ अलग ऐसी तीन जगह जहां आप टीनएजर्स के साथ जा रहे हैं तो जरूर दिखाएं। ये आपके बच्चों को तकनीक, इतिहास और रोमांच से रूबरू करवाएंगी।