
Vijay Shah Controversial statement
भोपाल. लोक शिक्षण संचालनायल द्वारा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदेश के करीब 50 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षा मंत्री विजय शाह ने कहा कि शिक्षक ही शिक्षा को आगे बढ़ा सकता है। शिक्षा के बिना सब कुछ अधूरा है। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में उन्होंने शिक्षकों के परिजनों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।
शिक्षा मंत्री की जुबान फिसली
दरअसल, शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेशभर के करीब 500 शिक्षकों को राजधानी भोपाल स्थित शाहपुरा सभागार में सम्मानित करने के लिए बुलाया गया था। शिक्षकों को जिस समय सम्मानित किया जा रहा था उसी समय शिक्षा मंत्री ने ये कह दिया कि "गुरु के सम्मान में तालियां नहीं बजाई.. तो अगले जन्म में घर-घर जाकर तालियां बजानी पड़ेगी।"
ऐसी स्थिति में सभी शिक्षकों के परिजनों को तालियां बजानी पड़ी। विजय शाह के इस बात को लेकर राजनीतिक हडकंप मचा हुआ है। जानकारों का कहना है कि विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में मंत्री को इसका परिणाम भुगतना पड़ सकता है।
सम्मान समारोह ये लोग थे मौजूद
राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 2018 में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 10 शिक्षकों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इसमें राजधानी भोपाल के शासकीय हमीदिया स्कूल की प्राचार्य वंदना मिश्रा को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया।
वहीं गुना शासकीय कालेज बाजार शाल के शिक्षक अनिल भार्गव को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए उपहार भेंट किए गए। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, स्कूल शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह, दीपक जोशी उच्च शिक्षा राज्यमंत्री, मंत्री लालसिंह सहित मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की सचिव दीप्ति गौड़ मुखर्जी आर्य मौजूद रही।
इन शिक्षकों का किया गया सम्मान
> अलीराजपुर छकताला की सहायक शिक्षक छित्तू बामनिया
> अनूपपुर भाद्र की अध्यापिका अंजली सिंह
> बालाघाट पेंडरई की सहायक शिक्षक अंजली अशाटकर
> भिंड काटनजीन क्र. 1 के अध्यापक सत्यनारायण चतुर्वेदी
> राजधानी भोपाल के शासकीय हमीदिया स्कूल की प्राचार्य वंदना मिश्रा
> छिंदवाडा खजारी शा.उ. मा. की प्राचार्य अभिलाषा भांगर
> दमोह नवघाट हटा शा. मा. शाला से रामस्वरूप चौरसिया
> दतिया उरदना शा. मा. स्कूल से शिक्षक भानुप्रताप गोस्वामी
> देवास मोरखेड़ी सुभाष चौधरी
> धार सुलावट इंद्र सिंह राठौर
> गुना बाजार शाला शिक्षक अनिल भार्गव
> ग्वालियर मुरार अध्यापक ड़ॉ दीप्ति गौर
> हरदा टिमरनी दुर्गेशनंदन व्यास
> इंदौर बाल विनय मंदर प्राचार्य विजया शर्मा
> जबलपुर लखराम सहायक प्रध्यापक सुधा उपाध्याय
> झाबुआ व्याख्याता लोकेन्द्र सिंह चौहान
Updated on:
5 Sep 2018, 3:11 PM IST
Published on:
5 Sep 2018, 2:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.