2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बर्फीली हवाओं का असर, प्रदेश में जबरदस्त ठिठुरन, घरों में बंद हुए लोग

प्रदेश के कई जिलों में तापमान में और आएगी गिरावट

2 min read
Google source verification
effect_of_cold_wind.png

Weather alert of cold day condition

भोपाल. प्रदेश में बारिश (MP Today Weather News) थमने के बाद में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है। भोपाल से लेकर मालवा तक शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार न्यूनतम तापमान में आज और गिरावट आ सकती है।

दरअसल पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में उत्तरी राजस्थान के ऊपर हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव के चलते ही हरियाण में एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इसी सिस्टम के चलते एक ट्रफ दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश से झारखंड तक बना हुआ है। इससे नमी आने के चलते पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, शहडोल और रीवा संभाग के विभिन्न जिलों में बारिश हो रही है।

वहीं आसमान साफ होते ही कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है और भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में ठंडी बढ़ गई है। प्रदेश के खरगोन, खंडवा, रतलाम, रायसेन, गुना, शाजापुर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, धार और राजगढ़ में मंगलवार को कोल्डे डे रहा है। लोगों को दिनभर सर्दी से राहत के लिए धूप का इंतजार करते रहे। फिलहाल अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने तक अनुमान है। उत्तरी हिमालय से आने वाली सर्द हवाएं चलने से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में उज्जैन में सबसे ठंडा रहा यहां न्यूनताम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं इंदौर जिला सीवियर कोल्ड डे रहा, यहां दिन का तापमान एक दिन में ही 4.7 डिग्री तक गिर गया जो 14 डिग्री हो गया।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया है। पिछले 24 घन्टो के दौरान प्रदेश के रीवा, शहडोल एवं जबलपुर सम्भागों के जिलों में कही कही वर्षा दर्ज की गई तथा शेष संभागों के जिलों का मौसम शुष्क रहा। वर्षा के प्रमुख आंकडे की बात करें तो बरघाट में 3 सेमी, केवलारी, नैनपुर, वेंकटनगर, कुरई, करांजिया, लॉजी में 2 सेमी, मोहगाँव, बीछिया, अमरकंटक, अमरपुर, मलीजखंड में 1 सेमी बारिश हुई है।

Story Loader