9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाडली बहना योजना: लाडली बहना कर रहीं इंतजार, जानें कब आएंगे 1500 रुपए?

Ladli Behna Yojana 35th Installment: लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त जल्द ही आने वाली है, अगर आपने भी अभी तक ये जरूरी काम नहीं करवाया है, तो अभी करवा लें, नहीं तो आपके खाते में नहीं आएंगे 1500 रुपए

3 min read
Google source verification
Ladli Behna Yojana 35th Installment

Ladli Behna Yojana 35th Installment(photo:patrika creative)

Ladli Behna Yojana 35th Installment: लाडली बहनों का इंतजार शुरू हो गया है… उनके खाते में 1500 रुपए की किस्त जो आने वाली है। मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना लाडली बहना योजना की अप्रैल की किस्त आने वाली है। अप्रैल में आने वाली योजना की यह 35वीं किस्त होगी। वहीं सीएम डॉ. मोहन यादव अब तक प्रदेश की करोड़ों बहनों के खातों में 54000 करोड़ से ज्यादा की राशि सिंगल क्लिक पर भेज चुके हैं। अब लाडली बहनों को इंतजार है कि लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त के 1500 रुपए उनके खातों में कब आएंगे?

1.25 लाख बहनों के खातों में आएंगे 1500 रुपए

बता दें कि हर महीने सीएम मोहन यादव अपने किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में लाडली बहना योजना की किस्त देने के साथ ही लाडलियों के साथ राज्य स्तरीय संवाद कार्यक्रम का ऐलान कुछ दिन पहले ही कर देते हैं। लेकिन इस बार अभी तक सीएम मोहन यादव ने यह ऐलान नहीं किया है कि वह किस अप्रैल में Ladli Behna Yojana कि किस्त किस तारीख को खातों में ट्रांसफर करेंगे। न ही फिलहाल यह तय किया गया है कि लाडली बहनों के साथ संवाद का यह कार्यक्रम इस बार कौन सा गांव, तहसील, शहर बनेगा। जहां से सीएम मोहन यादव 1.25 लाख बहनों के खातों में 1500 रुपए की राशि भेजेंगे।

हर महीने 10-15 के बीच आने लगी है लाडली बहना योजना की किस्त

बता दें कि शुरुआती चरण में जहां लाडली बहना योजना की किस्त 5-7 तारीख के बीच आती थी, बाद में इसे बदलकर 5-10 तारीख कर दिया गया था। वहीं अब तीसरी बार जब लाडली बहना योजना की किस्त का समय बदला गया है, तो इसे बदलकर 10-15 के बीच कर दिया गया है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कल यानी शुक्रवार 10 अप्रैल से 15 अप्रैल बुधवार के बीच कभी भी Ladli Behna Yojana की किस्त जमा की जा सकती है।

ई-केवाईसी नहीं तो खाते में नहीं आएंगे पैसे

बता दें कि लाडली बहना योजना का लाभ लेने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने E-KYC को अनिवार्य किया है। अगर आप योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो आपको E-KYC करवाना होगा। अगर आपने अभी तक यह जरूरी काम नहीं करवाया है, तो ध्यान दें लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त का लाभ आपको नहीं मिलेगा। यानी अप्रैल माह की 35वीं किस्त के 1500 रुपए आपके खाते में नहीं आएंगे।

कैसे कराएं E-KYC

  • E-KYC के लिए आप समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in पर जाएं
  • वेबसाइट पर e-KYC के ऑप्शन पर क्लिक करें
  • अब यहां अपनी समग्र ID और कैप्चा दर्ज करें
  • जैसे ही आप ID और कैप्चा दर्ज करती हैं आपके सामने पूरी जानकारी आ जाएगी
  • समग्र ID से जुड़ा मोबाइल नंबर आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा
  • अब मोबाइल नंबर पर otp आएगा, इसे दर्ज करें और वेरिफिकेशन कर लें
  • इसके बाद आधार कार्ड की मदद से E-KYC प्रोसेस को पूरा करें

अगर आपके पास नहीं है कहीं जाने का समय तो E-KYC के लिए यहां करें क्लिक- E-KYC

महीना शुरू होते ही शुरू हो जाता है 1500 रुपए आने का इंतजार

लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की पात्र भोपाल निवासी जमुना देवी का कहना है कि महीना शुरू होते ही उन्हें इंतजार होता है कि इस बार देखो सीएम कब हमें पैसे भेजेंगे। उनका कहना है कि सीएम जैसे ही पैसे भेजते हैं तो मन खुश हो जाता है, क्योंकि इस पैसे से मैं बच्चों की जरूरतें पूरी करती हूं।

पोता-पोती हो जाते हैं खुश

लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) का लाभ लेने वाली 56 वर्षीय हेमलता का कहना है कि जब उनके खाते में लाडली बहना योजना की किस्त आती है, तो वो खुद ही नहीं उनके पोता-पोती भी खुश हो जाते हैं। क्योंकि उन्हें पता होता है कि दादी अब हमें 10-10 रुपए पॉकेटमनी के देगी। वह बताती हैं कि बेटे की कमाई ज्यादा नहीं है, घर में 6 सदस्य हैं, ऐसे में इस राशि से मेरी दवाएं आ जाती हैं। सहारा तो तिनके का भी बहुत होता है।