1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां होगा विश्व का सबसे बड़ा महाकुंभ, PM मोदी देंगे 8 लाख कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का मंत्र

यहां होगा विश्व का सबसे बड़ा महाकुंभ, PM मोदी देंगे 8 लाख कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का मंत्र

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Sep 03, 2018

bjp

यहां होगा विश्व का सबसे बड़ा महाकुंभ, PM मोदी देंगे 8 लाख कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का मंत्र

भोपाल। चार राज्यों में होने वाले चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में विश्व का सबसे बड़ा कार्यकर्ता महाकुंभ 25 सितंबर को होने जा रहा है। बीजेपी का दावा है कि इस महाकुंभ में 8 लाख से अधिक कार्यकर्ता शामिल होने वाले हैं। महाकुंभ को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इसी दिन भारतीय जनता पार्टी चार राज्यों में दो माह बाद होने वाले चुनाव के लिए प्रचार की तैयारी भी शुरू कर देगी। सोमवार को जम्बूरी मैदान पर कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्था का भूमिपूजन किया जा रहा है।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में पं. दीनदयाल उपाध्याय की 103 वीं जयंती के मौके पर कार्यकर्ताओं का यह महाकुंभ आयोजित किया जा रहा है। 25 सितंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का मंत्र देंगे। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू होगा। इसमें 8 लाख से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। जबकि भाजपा ने इसे विश्व का सबसे बड़ा महाकुंभ बताया है।

तीन राज्यों पर रहेगी नजर
इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की टीम एक्शन मोड में आ जाएगी। इससे पहले भोपाल में अमित शाह की विशेष टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। 74 बंगले स्थित बी-11 में एक बंगला अलाट किया गया है, जहां से अमित शाह की सोशल मीडिया टीम तीन राज्यों पर नजर रखेगी। यहीं पर अमित शाह के लिए भी ठहरने की व्यवस्था की गई है। शाह के लिए भोपाल को इसलिए चुना गया है क्योंकि वे छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश तीन राज्यों पर यहीं से निगाह रख सकते हैं।


यह भी है खास
-बीजेपी कार्यकर्ता महाकुंभ के साथ अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत करेगी।
-कार्यकर्ता महाकुंभ में पार्टी के पन्ना प्रमुख और उसके ऊपर की टोलियों के पदाधिकारी शामिल होंगे। प्रदेश में लगभग 13 लाख पन्ना प्रमुख हैं।
-अन्य पदाधिकारियों की संख्या दो लाख है। पार्टी इन्हें लक्ष्य करके चल रही है। रेकॉर्ड तोडऩे के लिए सात लाख कार्यकर्ताओं को जुटाने का प्रयास है।

Story Loader