
- इंट्रो- आचार संहिता लागू होने से 11 दिन में निगम की संपत्ति विरूपण टीम ने करीब 7000 बैनर-पोस्टर हटाए हैं। 2000 से ज्यादा जगहों पर दीवारों पर लिखे नारों व प्रचार सामग्री पर सफेदी पोती गई। 95 बैनर-पोस्टर हटाए व 15 जगहों पर दीवारों पर सफेद पेंट कर नारे- प्रचार को मिटाया। निगम की लगातार कार्रवाई से अब शहर की सडक़ें- चौराहें खुले हुए नजर आ रहे। शहरी सौंदर्य पर अवैध बैनर-पोस्टर के दाग हट रहे हैं।
गौरतलब है कि निगम आयुक्त फ्रैंक नोबल ए ने आदर्श आचार संहिता के दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक स्थानों/शासकीय/अशासकीय संपत्तियों पर लगाए बैनर, पोस्टर, फ्लैक्स, बोर्ड, पंपलेट व दीवार लेखन कर संपत्तियों को विरूपित करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के परिपालन में निगम के संपत्ति विरूपण दलों ने सभी 21 जोनों के 85 वार्ड क्षेत्रों में कार्रवाई शुरू की है।
पोस्टर के साथ खुल रही निगम की पोल
- आचार संहिता के तहत निकाले जा रहे बैनर-पोस्टर नगर निगम की कार्यप्रणाली की पोल भी खोल रहे हैं। प्रदेश में आउटडोर मीडिया रूल्स लागू होने और बिना निगम की अनुमति के किसी तरह का प्रचार नहीं करने के स्पष्ट नियम के बावजूद बड़ी संख्या में अवैध पोस्टर बैनर लगा दिए गए थे। अब ये जाहिर हो रहा है। बैनर पोस्टर का जिम्मा जोनल अधिकारियों के पास है। ऐसे में निगम प्रशासन को अब अलर्ट होना चाहिए कि अवैध बैनर पोस्टर लगवाकर कमाई किसकी जेब में जा रही होगी।
Published on:
25 Oct 2023 08:16 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
