1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा विधायक की थप्पड़ के आगे कर्मचारी मौन, महापौर बोले- चर्चा करूंगा

भाजपा विधायक द्वारा थप्पड़ मारने के मामले में कर्मचारी मौन हो गए, लेकिन निगम प्रशासन विरोध दर्ज करा रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 26 Apr 2018, 7:21 AM IST

bjp

bjp

भोपाल. एमपी नगर पार्किंग में भाजपा कार्यकर्ता का वाहन जब्त करने पर हुए विवाद में भाजपा विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह द्वारा कथित रूप से थप्पड़ मारने के मामले में रसूख के आगे कर्मचारी तो मौन हो गए, लेकिन निगम प्रशासन विरोध दर्ज करा रहा है। महापौर आलोक शर्मा खुद इस मामले में विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह से चर्चा कर स्थिति स्पष्ट करने की बात कह रहे हैं।

महापौर का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस सड़क सुरक्षा सप्ताह मना रही है। कार्रवाई भी ट्रैफिक पुलिस की मदद के तौर पर ही की जा रही है। ये कार्रवाई भी उसके ही तहत की थी, लेकिन कर्मचारी समीर से मारपीट बेहद दुखद है। शर्मा का कहना है कि इस मामले में वे गुरुवार को विधायक से चर्चा कर स्थिति स्पष्ट करेंगे। कर्मचारी से भी पूरी जानकारी लेंगे। न्यू मार्केट में करीब दो माह पहले निगम अध्यक्ष सुरजीतसिंह चौहान का भी यहां के पार्किंग कर्मचारी से विवाद हो गया था।

सिंह ने टीटी नगर थाने में एफआइआर तक दर्ज कराने की कोशिश की। कर्मचारी माइंड टेक कंपनी का था और कंपनी ने समर्थन किया तो मामला दर्ज नहीं हो पाया। शहर में पार्र्किंग का प्रभार सिटी इंजीनियर सिविल पीके जैन के पास है। जैन ने इस मामले में कर्मचारी से चर्चा तक नहीं की। इतना ही नहीं, माइंड टेक कंपनी तक ने मामले में निगम से लेकर किसी भी स्तर पर अपना विरोध दर्ज नहीं कराया है।

जैन तो घटना की पूरी जानकारी से ही इनकार कर रहे हैं। मामले में विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह ने कहा, मुझे निगम कर्मचारियों द्वारा बदसलूकी करने की जानकारी मिली थी। स्टाफ और महिला अधिकारी ने जब मुझसे भी ठीक से बात नहीं की तो कार्रवाई का विरोध किया। उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीसी शर्मा का कहना है कि इस तरह सार्वजनिक रूप से शासकीय कार्य में बाधा डालने की वजहों की समीक्षा होना चाहिए। सत्ता पक्ष में रहने का आशय ये नहीं है कि कर्मचारियों के साथ ऐसा व्यवहार किया जाए।