4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माउंट एवरेस्ट विजेता मेघा परमार ने ऑस्ट्रेलिया का सबसे ऊंचा पर्वत माउंट कोशियास किया फतह

मध्यप्रदेश की पहली पर्वतारोही बनी मेघा, चार महाद्वीपों की चोटियां कर चुकी है फतह

less than 1 minute read
Google source verification
20200303-bp-29.jpg

भोपाल। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली मप्र की पर्वतारोही मेघा परमार ने एक और चोटी को फतह कर लिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट कोशियासको पर चढ़ाई पूरी कर ली। उनके साथ शहर के शोभित शर्मा ने भी इस कारनामे को अंजाम दिया। ऐसा करने वाले ये प्रदेश के पहले महिला और पुरुष पर्वतारोही बने। उन्होंने यह उपलब्धि दो मार्च को हासिल की। इससे पहले मेघा माउंट किलिमंजारो(अफ्रीका) और माउंट एलब्रूस(यूरोप) फतह कर चुकी हैं। उनका सपना विश्व की सभी सात सबसे ऊंची चोटियों पर फतह हासिल करना है। इस उपलब्धि के साथ ही मेघा ने दुनिया के सातों महाद्वीपों में से चार महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी फतह कर ली है। ऐसा करने वाली वे मध्य प्रदेश की पहली महिला पर्वतारोही है।

सिडनी से की थी एक्सपीडिशन शुरुआत
मेघा ने बताया कि मैंने और शोभित ने एक्सपीडिशन की शुरुआत 29 फरवरी को सिडनी से की थी। जहां हम जिंदाबायने होते हुए दो मार्च की सुबह थ्रेडबो पहुंचे। थ्रेडबो में मौसम खराब था। 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज हवाओं हमें परेशान करने लगी थी। कई बार हमारा पैर भी फिसला, लेकिन हमने हार नहीं मानी। बाधाओं के बावजूद दोपहर एक बजे शिखर पर तिरंगा फहराया।

फिट रहेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया
मेघा और शोभित ने माउंट कोशियासको पर एमपी टूरिज्म को प्रमोट किया। साथ ही 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' और 'फिट रहेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया' का संदेश भी दिया। इसी के साथ सेव कोआला बियर के संदेश का दुनियाभर में प्रचार किया। मेघा ने कहा कि जैसे हर व्यक्ति अपने आप में अलग होता है, वैसे ही हर पहाड़ पर अलग-अलग तरीके की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। मैं इसके लिए लंबे समय से प्रैक्टिस कर रही थी।