2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अर्जुनसिंह की प्रतिमा हटाने पर निगम मौन, शासन ने जल्द निर्णय के निर्देश दिए

पेट्रोल पंप के सामने से हटाई गई शहीद की प्रतिमा के स्थान पर राजनेता की प्रतिमा स्थापित करने पर हुए विवाद का हल

less than 1 minute read
Google source verification
ex_cm_arjun_singh.png

भोपाल/ लिंक रोड नंबर दो पर नानके पेट्रोल पंप के सामने से हटाई गई शहीद की प्रतिमा के स्थान पर राजनेता की प्रतिमा स्थापित करने पर हुए विवाद का हल जल्द निकालने निगम को शासन ने निर्देशित किया है। शहीद चंद्रशेखर आजाद के प्रपौत्र के इस प्रतिमा विवाद में शामिल होने के बाद शासन स्तर से निगम के उच्चाधिकारियों को ये निर्देश मिले हैं। हालांकि निगम बावजूद इसके पूरी तरह से मौन है और सीधे निर्देश व कार्रवाई का इंतजार कर रहा है।

गौरतलब है कि आजाद के प्रपौत्र अमित तिवारी आाजाद ने दिल्ली के एक्टिविस्ट के साथ जब भोपाल में आजाद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्जुनङ्क्षसह प्रतिमा का विरोध किया तभी इसका निराकरण करने के निर्देश हुए। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुनसिंह के परिजनों और समर्थकों को भी इसका हल करने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि आजाद के प्रपौत्र ने शासन को प्रतिमा पर निर्णय करने के लिए दो दिसंबर तक का समय दिया है।

निगम अफसरों के साथ जिला प्रशासन के अफसरों को आशंका है यदि दो दिसंबर तक कोई निर्णय नहीं हुआ औ आजाद के प्रत्रौत्र ने धरना प्रदर्शन शुरू किया तो फिर निगम प्रशासन के साथ संबंधितों की राष्ट्रीय स्तर छवि खराब होगी। दरअसल 2012 में ट्रैफिक बाधा के नाम पर नानके पेट्रोल पंप के सामने रोड के बीच से शहीद चंद्रशेखर की प्रतिमा हटाकर रोड साइड में स्थापित की गई थी। अब उसी जगह पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुनसिंह की प्रतिमा स्थापित कर दी। इसपर ही आपत्ति और विवाद हो रही है।