22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP के एक्स सीएम सुंदरलाल पटवा का निधन, देर रात ली अंतिम सांस

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा का बुधवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 92 साल के थे। पटवा को बुधवार सुबह नींद में ही हार्ट अटैक आया। वे भारतीय जनता पार्टी के प्रथम मुख्यमंत्री रहे।

3 min read
Google source verification

image

sanjana kumar

Dec 28, 2016

ex cm of mp,sundarlal patwa,bhopal,mp

ex cm of mp,sundarlal patwa,bhopal,mp

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा का बुधवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 92 साल के थे। पटवा को बुधवार सुबह नींद में ही हार्ट अटैक आया। एक निजी अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सुंदरलाल पटवा मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रथम मुख्यमंत्री बने थे।




सुंदरलाल पटवा 20 जनवरी 1980 से 17 फरवरी 1980 और 5 मार्च 1990 से 15 दिसंबर 1992 तक दो बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। 1957 में वो पहली दफा विधायक चुने गए थे। मध्य प्रदेश सरकार ने पटवा के निधन पर MP में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। प्रदेश के सभी कलेक्टर्स और कमिश्नर को निर्देश दिए गए हैं कि अगले तीन दिन कोई भी मनोरंजन कार्यक्रम न हो। सरकारी इमारतों पर तिरंगा आधा झुका रहेगा।


पीएम मोदी ने भी जताया दुख
सुंदर लाल पटवा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपाध्यक्ष अमित शाह समेत कई दिग्गज नेताओं ने शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर मैसेज में लिखा कि सुंदर लालपटवा एक कर्मठ और निष्ठावान नेता था। मध्यप्रदेश में उनके अच्छे कामों को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके काम भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा हैं। वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग ने कहा कि पटवा के निधन से मैं आज अनाथ हो गया।

sundar lal patwa



शिवराज ने जताया दुःख
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटवा के निधन पर शोक व्यक्त किया। शिवराज बुधवार सुबह पत्नी साधना सिंह के साथ भोपाल के बंसल अस्पताल पहुंचे, जहाँ उन्होंने पटवा के परिजनों से मुलाकात की। सुंदरलाल पटवा का पार्थिव शरीर भोपाल स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय दीनदयाल परिसर में बुधवार शाम 4:00 बजे अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ कुकड़ेश्वर में होगा ।





आपको बता दें कि पटवा शिवराज के राजनीतिक गुरु भी रहे हैं। कांग्रेस के राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा ने भी पटवा के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि पटवा न केवल अच्छे नेता थे, बल्कि अच्छे इंसान भी थे। मैं उनसे जबलपुर में कई बार मिला।जनसंपर्क, जलसंसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी पटवा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पटवा के अवसान से एक युग समाप्त हो गया है। उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया।




ऐसा रहा पटवा का जीवन सफ़र
राजनीति के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाले पटवा ने प्रदेश के राजनीतिक क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
* 1957-67 और 1977-97 मध्यप्रदेश विधान सभा मेंबर रहे।
* 1957-67 मुख्य सचेतक, विपक्षी पार्टी, मध्य प्रदेश विधान सभा
* 1975 मध्यप्रदेश जनसंघ के जनरल सेक्रेटरी रहे।
* 1977 वर्किंग कमेटी जनता पार्टी के सदस्य रहे।
* 1980-85 विपक्ष के नेता, मध्य प्रदेश विधान सभा; अध्यक्ष, लोक लेखा समिति, मध्य प्रदेश विधान सभा
* 1997 - 11 वीं लोकसभा के लिए चुने गए।
* जनवरी 1986 में मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रदेशाअध्यक्ष रहे।
* 1999 - 13वीं लोकसभा (2 कार्यकाल) के लिए पुन: निर्वाचित हुए।
* 13 अक्टूबर को 1999, 30 सितम्बर 2000 - केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, ग्रामीण विकास।
* 30 सितम्बर 2000, 7 नवम्बर - 2000 - केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, रसायन और उवर्रक।
* 7 नवम्बर के 2000 - 1 सितम्बर 2001 - केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रहे।


ये भी पढ़ें

image