scriptपूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा विधायकों के साथ मंत्रालय के बाहर गाया वंदे मातरम | Ex CM sang with BJP MLAs out of the ministry Vande Mataram | Patrika News
भोपाल

पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा विधायकों के साथ मंत्रालय के बाहर गाया वंदे मातरम

पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा विधायकों के साथ मंत्रालय के बाहर गाया वंदे मातरम

भोपालJan 07, 2019 / 02:20 pm

KRISHNAKANT SHUKLA

news

पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा विधायकों के साथ मंत्रालय के बाहर गाया वंदे मातरम

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी में एक बार फिर वंदे मातरम् पर सियासत शूरु हो गया है। सोमवार को पू्र्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा विधायकों के साथ मंत्रालय के बाहर वंदे मातरम् का गायन किया। बता दें कि इसके पहले वंदे मातरम् पाबंदी को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वापस ले लिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट कर कहा था कि अगर कांग्रेस को राष्ट्र गीत के शब्द नहीं आते हैं या फिर राष्ट्र गीत के गायन में शर्म आती है, तो मुझे बता दें! हर महीने की पहली तारीख़ को वल्लभ भवन के प्रांगण में जनता के साथ वंदे मातरम् मैं गाऊंगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शायद यह भूल गई है कि सरकारें आती है, जाती है लेकिन देश और देशभक्ति से ऊपर कुछ नहीं है। मैं मांग करता हूं कि वंदे मातरम् का गान हमेशा की तरह हर कैबिनेट की मीटिंग से पहले और हर महीने की पहली तारीख को हमेशा की तरह वल्लभ भवन के प्रांगण में हो। जय हिंद!

इसके पहले कमलनाथ ने कहा था कि हमारा वंदेमातरम गान को लेकर कोई विरोध नहीं है। उन्होंने कहा था कि वंदेमातरम हमारे दिल की गहराइयों में बसा है। हम भी समय-समय पर इसका गान करते है। उन्होंने कहा कि इसे वापस प्रारंभ करेंगे, लेकिन एक अलग रूप में। उन्होंने कहा कि हमारा यह भी मानना है कि सिर्फ एक दिन वंदेमातरम गाने से किसी की देशभक्ति या राष्ट्रीयता परिलिक्षित नहीं होती है।

Home / Bhopal / पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा विधायकों के साथ मंत्रालय के बाहर गाया वंदे मातरम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो