उत्तरप्रदेश में मचे घमासान के बीच इधर मध्यप्रदेश में भी कार्यकर्ता पार्टी के भविष्य को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ता सोशल मीडिया के जरिए लगातार अखिलेश सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार कर रहे थे। इसकी बानगी उस वक्त भी देखने को मिली जब प्रदेश सपा के ऑफिसियल फेसबुक पेज पर गुरूवार को ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव द्वारा जारी किये गए उम्मीदवारों की लिस्ट उपलोड की गयी थी। सपा में मचे कलह को लेकर जब 'पत्रिका' ने सपा के मध्यप्रदेश अध्यक्ष गौरी सिंह यादव से बात करने की कोशिश की , लेकिन उनका फ़ोन बंद मिला..